संत जेवियर स्कूल के टीचर के घर में चोरी:10 लाख से ज्यादा की संपत्ति ले गए चोर, गुल्लक तक तोड़ निकाल लिए पैसे

साहिबगंज संत जेवियर स्कूल के टीचर पुण्य गौरव के घर पर चोरी की घटना सामने आई है। घटना जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोदाबाड़ी हटिया के पास स्थित घर पर हुई पुण्य गौरव परिवार संग कोलकाता गए थे और घर पर ताला लगा था। रेंटर भी घर पर नहीं थे। इसी बीच चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। गुरुवार की रात घर पहुंचे तो चोरी का चला पता चोरी का पता तब चला जब मकान मालिक कोलकाता से गुरुवार की रात घर पहुंचे। चोरों ने करीब 10 लाख से ज्यादा की संपत्ति पर हाथ साफ किया है। चोरों ने घर में रखे गुल्लक तक को तोड़ रुपए निकाल लिए। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। रेंटर के कमरे में भी हुई चोरी पुण्य गौरव अपनी मां और छोटे भाई के साथ 25 दिसंबर को कोलकाता गए थे। गुरुवार की रात लगभग 9:30 बजे जब वापस घर पहुंचे तो चोरी का खुलासा हुआ। चोरों ने उनके घर के किराएदार के फ्लैट को भी निशाना बनाया। प्रथम तल्ला व दूसरे तल्ले पर रहने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षकों के घरों में भी भीषण चोरी की है। चोरों ने लैपटॉप, कैश व जेवरात सहित कई सामान की चोरी कर ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *