मानसा में स्कॉर्पियो ने सगे भाइयों को मारी टक्कर:एक की मौत, बाइक से घर जा रहे थे दोनों, कोहरे के कारण हुआ हादसा

पंजाब के मानसा जिले में देर धुंध के चलते पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पटियाला में रेफर कर दिया। मृतक की पहचान अमरीक सिंह (40) और घायल की पहचान उसके छोटे भाई कुलवंत सिंह निवासी मानसा के वार्ड नंबर 4 के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस द्वारा इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बाइक को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर दरअसल रात करीब 9:00 बजे बाजार से बाइक पर सवार होकर 2 सगे भाई अपने घर जा रहे थे। जब वह तिकोनी चौक पर पहुंचे तो एक स्कॉर्पियो ​​​​​​​गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी दोनों भाइयों को दूर तक घसीटते हुए ले गई। जिसमें बाइक चला रहे अमरीक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटा भाई कुलवंत सिंह गंभीर रूप में घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए मानसा के अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे पटियाला हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया है। गाड़ी छोड़कर ड्राइवर मौके से हुआ फरार वही स्कॉर्पियो ​​​​​​​गाड़ी सावर व्यक्ति गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सिटी 2 के इंचार्ज दलजीत सिंह ने बताया कि देर रात बाइक और गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस टीम द्वारा इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *