AAP सरपंच की गोली मारकर हत्या:तरनतारन के फार्म हाउस में चचेरे भाई की शादी में बराती बनकर घुसे हमलावर, DSP-SHO सस्पेंड

तरनतारन में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच हरबिंदर सिंह (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार (18 फरवरी) को सिद्धू फार्म में उनके चचेरे भाई की शादी थी। इसी में दोपहर करीब ढाई बजे हमलावर बराती बनकर अंदर घुसे। इस बीच जब सरपंच स्टेज पर दोस्तों के साथ डांस करने के बाद सोफे पर बैठे तो भीड़ में से एक युवक निकला और उनके पेट और सिर में 4 गोलियां मार दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान जब चचेरे भाई जर्मनजीत सिंह ने हमलावरों का पीछा किया तो उन्होंने उसके पैर में गोली मार दी। जर्मनजीत को इलाज के लिए अमृतसर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी भाग निकले। जानकारी के मुताबिक एक आरोपी के पास एके-47 जैसा हथियार था। इस मामले में लापरवाही बरतने पर DGP गौरव यादव ने पट्टी के डीएसपी जगबीर सिंह और सरहाली थाने के SHO गुरविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया। वहीं, घटना के बाद मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। हरबिंदर सिंह गांव ठठियां महंतां के सरपंच थे। उनके 2 बेटे हैं, जिसमें एक 8 साल का और दूसरा 11 साल का है। चचेरे भाई की 2 अहम बातें… मंत्री बोले-गोलियों का जवाब सख्ती से दिया जाएगा
मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि हरबिंदर सिंह की हत्या के जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अफसरों के साथ मैंने बात कर ली है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जो समाज विरोधी लोग हैं, वो ये नहीं देखते कि मारना किसको है। उनके लिए पब्लिक नुमाइंदे हों या अन्य कोई वो 10-20 हजार के लिए कत्ल कर देते हैं। जल्दी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरपंच का किसी के साथ कोई मतभेद या गतिरोध नहीं था। सुबह भी सरपंच के साथ किसी काम को लेकर बात हुई थी। अगर कोई बात होती तो वो मुझे जरूर बताते। पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है। इनकी गोलियों का जवाब सख्ती से दिया जाएगा। मजीठिया बोले-CM और डीजीपी तुरंत इस्तीफा दें
अकाली नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि सरपंच की शादी समारोह में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेमी ऑटोमैटिक AK-47 और 9mm पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया। जब कार्यवाहक DGP राजनीतिक मंचों पर सरकार की तारीफ करते हैं, तो राज्य की कानून-व्यवस्था फिर भगवान भरोसे ही नजर आती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बिगड़ी हुई कानून-व्यवस्था की स्थिति और बॉर्डर एरिया में इस तरह की वारदातों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान और कार्यवाहक DGP गौरव यादव तुरंत इस्तीफा दें। SSP सुरिंदर लांबा ने क्या कहा… सरपंच के मर्डर से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *