AC कोच में नकली सांप से 2 घंटे तक मचा-हड़कंप:खेलते समय बच्चे के हाथ से सीट के नीचे गिरा; लोगों ने असली समझा

दयोदय एक्सप्रेस के AC कोच में सांप होने की सूचना पर सफर के रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री करीब 2 घंटे दहशत में रहे। आखिर में ट्रेन के कोटा स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने कोच में तलाश किया तो प्लास्टिक (रबर) का नकली सांप निकला। जानकारी में सामने आया की खेलते समय बच्चे के हाथ से सीट के नीचे गिर गया था। किसी यात्री की नजर पड़ी उसने असली सांप समझकर हल्ला कर दिया। ट्रेन में सांप की सूचना और स्नेक कैचर का आगमन
स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि घटना रविवार रात 10 बजे के करीब कोटा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 की है। दयोदय एक्सप्रेस अजमेर से जबलपुर ( मध्यप्रदेश) जा रही थी, शाम 7 बजे के करीब ट्रेन के कोच में सांप होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वे सीधे स्टेशन पहुंच गए और ट्रेन का इंतजार किया। मौके पर RPF के जवान भी मौजूद थे। AC कोच में सांप की तलाश और रबर का सांप
जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, AC कोच में सांप को तलाश किया गया। करीब 10 मिनट तक AC कोच 1 और 2 में तलाश करने पर भी सांप नहीं मिला। यात्रियों से पूछताछ करने पर पता चला कि एक बच्चे के पास डेढ़ फीट लम्बा रबर का सांप था। बच्चे के परिजनों ने बताया कि खेलते समय वह उसके हाथ से गिर गया था और सीट के नीचे चला गया था। किसी यात्री ने उसे असली सांप समझ लिया और सूचना कर दी। कोच की तलाशी में कोई सांप नहीं मिला
गोविंद ने बताया कि गश्त कर रहे RPF के जवान भी ट्रेन के सवाई माधोपुर से कोटा आने के बीच कोच में सांप को तलाश रहे थे। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने कोटा में एक्स्ट्रा कोच का इंतजाम कर रखा था। दोनों कोच की तलाशी में कोई सांप नहीं मिला, जिसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *