ACB की रेड…घूस लेते महिला इंस्पेक्टर अरेस्ट:रायगढ़ में 8 हजार कैश के साथ पकड़ाई, पेट्रोल पंप संचालक से मांगी थी 18 हजार की रिश्वत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने छापेमारी की। नाप तौल विभाग में पदस्थ महिला निरीक्षक को 8 हजार रिश्वत के साथ रंगेहाथों पकड़ा है। बताया जा रहा पेट्रोल पंप संचालक से 18 हजार की डिमांड की थी। शिकायत के बाद ACB ने ट्रैप किया है। जानकारी के मुताबिक, रिश्वत के साथ पकड़ाई महिला निरीक्षक का नाम ओलिभा किस्पोट्टा है। ओलिभा किस्पोट्टा का दफ्तर SECL रोड स्थित मरीन ड्राइव के पास नाप तौल विभाग में है। यहां पर ACB ने छापेमारी की। दूसरी किश्त लेते पकड़ाई महिला निरीक्षक बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के संचालक महिला निरीक्षक ओलिभा किस्पोट्टा को पहली किस्त 10 हजार रुपए दे चुका था। सोमवार को दूसरी किस्त 8 हजार देने गया था। पैसा देने से पहले उसने ACB में शिकायत भी की थी, जिसके बाद ACB की टीम ने प्लानिंग कर ट्रैप किया। हालांकि अभी आधिकारिक जानकारी पूरी तरह से नहीं आई है। फिलहाल कार्रवाई जारी है। उसके बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। 14 फरवरी को सूरजपुर में ACB की रेड: रिटायरमेंट से पहले DEO 1 लाख रिश्वत लेते अरेस्ट सूरजपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 14 फरवरी को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। DEO राम ललित पटेल 28 फरवरी को रिटायर भी होने वाले थे, उससे पहले ही एक लाख की रिश्वत लेते ट्रैप हो गए। 30 जनवरी: मुंगेली में पटवारी और असिस्टेंट पकड़ाए थे मुंगेली में ACB ने 30 जनवरी को किसान से एक लाख रिश्वत लेते पटवारी और उसके असिस्टेंट को गिरफ्तार किया था। जमीन का सीमांकन करने के एवज में 5 लाख रुपए डिमांड की थी, फिर 4 लाख में सौदा तय हुआ। मामले में RI की भूमिका की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 29 जनवरी: लेखापाल रिश्वत लेते पकड़ाया कोंडागांव जिले में जगदलपुर ACB ने 29 जनवरी को लेखापाल अरुण सेठिया को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया था। लेखापाल दिव्यांग टीचर से अच्छी जगह पोस्टिंग दिलाने के नाम पर 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने टीम बनाकर पकड़ा था। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *