AICC सचिव जरिता लैतफलांग ने मरवाही में बैठक ली:पंकज तिवारी निलंबन मामले की होगी जांच, 3 सदस्यीय कमेटी गठित; 3 दिन में देंगे रिपोर्ट

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव और छत्तीसगढ़ प्रदेश की सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग ने मरवाही जिले में संगठनात्मक बैठक ली। सद्भावना भवन में आयोजित इस बैठक में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रमुख कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। लैतफलांग ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया। पेंड्रा नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी पंकज तिवारी के निष्कासन के सवाल पर उन्होंने इसे पार्टी का आंतरिक मामला बताया। लैतफलांग की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने पंकज तिवारी के निलंबन मामले में तीन सदस्यीय तथ्य जांच समिति का गठन किया है। यह समिति तीन दिनों के भीतर जिले का दौरा कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। निर्दलीय उम्मीदवार से हारी थी कांग्रेस बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव में पेंड्रा नगर पालिका परिषद से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज तिवारी को निर्दलीय उम्मीदवार राकेश जालान से 199 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव और पंकज तिवारी के बीच मतभेद चल रहे हैं। बता दें कि समिति में पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, भुनेश्वर बघेल और महामंत्री दीपक दूबे शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *