‘ANGELUS-24’ में विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां:मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 25वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोलार रोड ने अपने 25वें वार्षिकोत्सव ‘ANGELUS-24’ का आयोजन टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में किया। इस रंगारंग कार्यक्रम में विद्यालय के 2500 विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत माता-पिता की वंदना से हुई, जिसके बाद विद्यालय के प्राइम मिनिस्टर बॉय दिव्यांश खरे और प्राइम मिनिस्टर गर्ल समृद्धि देहुलिया के नेतृत्व में स्टूडेंट काउंसिल और हॉस्टल कैबिनेट ने मार्च पास्ट का शानदार प्रदर्शन किया। नर्सरी, केजी, 1st और 2nd क्लास के बच्चों ने अपने अभिभावकों का स्वागत करते हुए नाचते गाते हुए कार्यक्रम को जीवंत किया। क्लास 3 से 5 के बच्चों ने भारत की विविधता में एकता का संदेश दिया, वहीं कक्षा 6 से 11 की छात्राओं ने भारतीय शास्त्रीय और उपशास्त्रीय नृत्य के माध्यम से शांति का संदेश फैलाया। हॉस्टल के 104 विद्यार्थियों ने अपनी शारीरिक क्षमता और धैर्य का प्रदर्शन करते हुए पिरामिड बनाकर सबको हैरान किया। कार्यक्रम के समापन में, सभी ढाई हजार विद्यार्थियों ने ग्रैंड फिनाले के रूप में एक शानदार प्रस्तुति दी। इस आयोजन में सभी बच्चों ने सब जूनियर, जूनियर और सीनियर रिले रेस का हिस्सा लिया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय के संस्थापक बी एस बाजपेई ने विद्यालय परिवार को आशीर्वचन दिए और कार्यक्रम का समापन गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए किया। फोटो गैलरी में देखिए कार्यक्रम की झलकियां

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *