ASI सुरेंद्र चौधरी की पत्नी से मिले सतीश पूनिया:कहा- मुख्यमंत्री आएंगे; सविता चौधरी बोली-‘एक माला ही चढ़ा देते, मुझे खुशी मिलती’

जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा के काफिले में घुसी गाड़ी को रोकने के प्रयास में जान गवाने वाले ASI सुरेंद्र चौधरी(52) को हरियाणा बीजेपी प्रभारी सतीश पूनिया ने श्रद्धांजलि दी। बीजेपी नेता सतीश पूनिया शनिवार दोपहर 2 बजे कोटपूतली बहरोड़ स्थित चौधरी के पैतृक गांव काठ का माजरा पहुंचे। वहां उन्होंने उनकी शहादत को सलाम किया। पूनिया ने एसएसआई सुरेंद्र चौधरी के पिता रिटा. कैप्टन रोहिताश चौधरी को ढांढस बंधाया। साथ ही पत्नी सविता को सरकार की ओर से सहायता का आश्वासन दिया। ASI की पत्नी से कहा-मेरे पति शहीद हुए हैं
इस दौरान सुरेंद्र चौधरी की पत्नी सविता ने कहा-‘आप देखो वहां स्टाफ कितना था। पर इन्होंने (सुरेंद्र चौधरी) ने अपनी जान की परवाह भी नहीं की। आगे बढ़कर टैक्सी को हाथ से रोकने की कोशिश की। एक तरह से मेरे पति शहीद हुए हैं। इसका मुझे गर्व है। परिवार में बूढे मां-बाप हैं। तीन बहनें हैं। अब कैसे होगा ये समझ नहीं आ रहा है। मुख्यमंत्री साहब को सांत्वना देने के लिए वहां आना चाहिए था। एक माला ही चढा देते मेरे पति पर। इतना कर देते तो मुझे खुशी मिलती।’ बेटे और बेटी को नौकरी देने की मांग
इस पर बीजेपी नेता सतीश पूनिया ने कहा- मुख्यमंत्री आएंगे। सुनीता चौधरी ने सतीश पूनिया को दिए ज्ञापन में मांग रखी कि उनके पति को शहीद का दर्जा दिए जाए। बेटे आकाश को नायब तहसीलदार की नौकरी मिले। बेटी को कोमल को राजस्थान पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त किया जाए। साथ ही सेवानिवृत्ति तक पत्नी को पूरी सैलरी दी जाए। इसके बाद पेंशन दी जाए। इस दौरान डॉ.सतीश पूनिया ने सीएम से वार्ता कर उचित मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया। बता दें कि जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले की दो गाड़ियों को एक टैक्सी ने टक्कर मार दी। बुधवार को हुए एक्सीडेंट में टैक्सी को रोकने के प्रयास में ASI सुरेंद्र सिंह (52) की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ेंः- मुख्यमंत्री के काफिले में घुसी टैक्सी, 2-गाड़ियों से भिड़ी:रोकने वाले ASI को उड़ाया, मौत; भजनलाल खुद अस्पताल लेकर गए थे ASI की पत्नी बोलीं- मुख्यमंत्री को बचाते शहीद हुए पति:सीएम यहां क्यों नहीं आए, उनको नहीं बचाते तो क्या करते; 6 महीने पहले ट्रैफिक में लगे ASI सुरेंद्र की पत्नी नाराज हुईं तो घर पहुंचे मंत्री:बोले- पिता तो नहीं ला सकते, लेकिन सहयोग में नहीं आने देंगे कोई कमी सीएम के काफिले में टैक्सी घुसाने वाले ड्राइवर की मौत:20 दिन पहले हुआ था बेटा; हादसे में दो लोगों की जान जा चुकी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *