ATF प्रधान बोले-मेहरों और शहजाद भट्टी आतंकी:अमृतसर में कहा- कमल कौर की हत्या धोखे से हुई, बब्बर खालसा से नहीं डरते

अंतर्राष्ट्रीय खालिस्तानी आतंकवादी विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान गुरसिमरन सिंह मंड ने आज अमृतसर में कहा कि अमृतपाल सिंह मेहरों और शहजाद भट्टी आतंकी हैं। मंड दीपिका लूथरा से मिलने आए थे। लेकिन परिवार ने उनका फोन नहीं उठाया। उनसे मिलने से पहले पुलिस उन्हें अपने साथ सीपी दफ्तर ले गई। जहां उन्होंने बताया कि परिवार डरा हुआ है। मंड ने कमल कौर भाभी की हत्या को धोखे से किया गया बताया। उन्होंने कहा कि वे पंजाब के कल्याण के लिए प्रार्थना करने आए हैं। मंड ने जरूरतमंदों की मदद की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर आतंकी बलवंत सिंह राजोआना की मदद हो सकती है, तो पीड़ित लड़कियों की भी मदद होनी चाहिए। मंड ने कहा कि गरीबों को आर्थिक मदद दी जा सकती है। सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करने वालों को प्यार से समझाया जा सकता है। लेकिन किसी की हत्या करना गलत है। उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान समर्थकों को देश का दुश्मन बताया। मंड ने कहा कि वे बब्बर खालसा से नहीं डरते। उन्होंने सोशल मीडिया पर अश्लीलता को रोकने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *