उदयपुर शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में बीजेपी एएसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और थाने के CLG मेम्बर के यहां चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें चोर घर के बाहर बाइक पर इधर-उधर घूमते, पैदल टहलते और घर में घुसते नजर आ रहे हैं। चोरों ने फर्स्ट फ्लोर पर बने कमरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जबकि परिवार ग्राउंड फ्लोर पर सो रहा था। ये घटना 21 फरवरी को एकलव्य कॉलोनी स्थित पीड़ित बीजेपी नेता कैलाश निमावत के घर की है। इसमें अंबामाता थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही ये है कि 6 दिन बाद अभी तक इसकी एफआईआर दर्ज नहीं की है। पीड़िंत कैलाश निमावत ने थाने में लिखित शिकायत दी और कई बार एफआईआर दर्ज करने का निवेदन किया लेकिन पुलिस इसमें टालमटोल कर रही है। 6 दिन तक दर्ज नहीं की FIR, CI बोले-जांच कर रहे हैं
मामले में थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ से जब 6 दिन तक एफआईआर दर्ज नहीं करने का कारण पूछा गया तो वे बोले-लिखित शिकायत ली है, जांच जारी है। पीड़ित जब भी थाने आए, उनका मेरे से मिलना नहीं हुआ। जल्द एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी। सीसीटीवी फुटेज भी हमे मिले हैं। टीम भी हमने मौके पर भेजी थी। उनको अगर किसी पर शक है या संदिग्ध है तो हम उस पर भी जांच करेंगे। अलमारी 6 दिन से बंद, चोर ले गए चाबी, पुलिस नहीं आई
एकलव्य कॉलोनी निवासी कैलाश निमावत ने बताया कि मैं घटना के बाद से तीन से चार बार थाने के चक्कर काट चुका हैं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करा चुका हैं। एफआईआर दर्ज करने का निवेदन कर चुका हैं लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। चोर उपर वाले कमरे से 3 हजार रुपए, पूजा के शस्त्र चुरा ले गए। वहीं, एक अलमारी की चाबी ले गए। उस अलमारी में 20 हजार ्रुर पए, सोना-चांदी के आभूषण, कैमरा और कीमती घड़ी थी। चाबी जहां रोज रखी रहती थी, वहां नहीं मिली। पुलिस अभी तक मौका मुआयना करने नहीं आई। अलमारी बंद है और हम अपने स्तर पर इसे बिना चाबी के नहीं खोल सकते। पुलिस को आकर इसकी जांच करनी चाहिए। उनका कहना है कि कॉलोनी में चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही है लोग परेशान हैं।


