BJP नेता ने यूट्यूबर को गाड़ी से उतारकर पीटा…VIDEO:कवरेज करने पर घेरकर थप्पड़ मारे; कथित पत्रकार के घर पर हमला, कार-बाइक-वॉशिंग मशीन तोड़ी

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में यूट्यूबर समेत 3 लोगों को बीजेपी जिला उपाध्यक्ष ने जमकर पीटा है। कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारे। बीच सड़क पर गालियां दीं। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, मारपीट का वीडियो वायरल होने के शक में एक कथित पत्रकार के घर में तोड़फोड़ की गई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, शाजापुर जिले के कालापीपल निवासी यूट्यूबर विश्ववास चंद्रवंशी अपने दो साथियों जितेंद्र नायक और धर्मेंद्र बामनिया के साथ कवरेज के सिलसिले में राजगढ़ जिले के इकलेरा ग्राम पंचायत पहुंचे थे। उन्होंने सरपंच श्रवण पाटीदार से मिलने के लिए फोन किया था। मोबाइल छीनकर थप्पड़ मारे शिकायत के मुताबिक, लौटते समय उन्हें फोन कर रास्ते में रोका गया। आरोप है कि सरपंच अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों से पूछताछ की। इस दौरान मोबाइल फोन और कार की चाबी छीन ली। कार से उतारकर यूट्यूबर को थप्पड़ों से मारपीट की। वारदात से जुड़ी 3 ये तस्वीरें देखिए… गोदाम में ले जाकर धमकाने का आरोप यूट्यूबर ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद उन्हें एक गोदाम में ले जाया गया। मारपीट भी की गई। गोदाम में घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी गई। वहां उनका एक वीडियो भी बनाया गया। इस दौरान वीडियो में बीजेपी नेता और उनके समर्थकों ने कहवाया कि उनके साथ कोई मारपीट नहीं हुई। इस मामले में विश्ववास चंद्रवंशी ने एसपी कार्यालय में सरपंच सहित अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पत्रकार के घर रात में घुसे, बाइक, कार, वॉशिंग मशीन तोड़ी दूसरी घटना तलेन थाना क्षेत्र की है। इकलेरा निवासी पत्रकार संजय ने आरोप लगाया कि यूट्यूबर से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद उन पर शक जताया गया। शिकायत के अनुसार, सोमवार रात करीब 11 बजे सरपंच अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचे। वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए घर में तोड़फोड़ की। मुख्य गेट तोड़कर अंदर घुसे लोगों ने घर में खड़ी बाइक, नई कार, वॉशिंग मशीन और टॉयलेट का दरवाजा क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के समय वे और उनकी पत्नी घर के ऊपरी कमरे में थे। वहीं स्थिति बिगड़ने पर उनकी पत्नी ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से भाग गए। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी होगी मामले में तलेन थाना प्रभारी राकेश दामले ने बताया कि संजय सिंह के घर पर तोड़फोड़ की गई। हमले की घटना को लेकर रात में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दिन में संजय सिंह के बयान लिए गए। उन्होंने श्रवण पाटीदार, मनीष सोनगिरा, अनिल जाटव और शेखर भिलाला सहित कुछ अन्य लोगों के नाम बताए हैं। जांच के बाद आरोपियों को नामजद कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये खबर भी पढ़ें… रास्ते से बकरियां निकालने पर भड़के भाजपा विधायक धार जिले के धरमपुरी से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर एक बार फिर विवादों में हैं। सिरसोदिया गांव की एक महिला और उसकी बेटी ने विधायक पर गाली-गलौज, मारपीट की कोशिश और पत्थरबाजी जैसे आरोप लगाते हुए धामनोद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पढे़ं पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *