‘BJP ने 2 साल में 72 प्रतिशत काम पूरे किए’:परनामी बोले- कांग्रेस 5 साल में भी नहीं कर पाई, सदन में दूध का दूध पानी का पानी हुआ

BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी भरतपुर पहुंचे। उन्होंने बीजेपी द्वारा किए गए 2 सालों के कामों को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। परनामी ने कहा कि बीजेपी ने 2 साल में 72 प्रतिशत काम कर लिए। जब कल सीएम भजन लाल शर्मा ने सदन में कांग्रेस के 5 साल बनाम बीजेपी के 2 साल की तुलना की तो, कांग्रेस ने इसका बहिष्कार कर दिया। जबकि उन्हें इसका विश्लेषण करना चाहिए था। BJP ने 2 साल में ही काम कर दिए बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कल विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के 5 साल और बनाम बीजेपी के 2 साल की तुलना की थी। हमारी सरकार ने कांग्रेस के 5 साल के अपेक्षा 2 साल में कई गुना ज्यादा काम किया है। सीएम ने कहा कि यह सिर्फ मैं कह नहीं रहा बल्कि इसके डॉक्यूमेंट विधानसभा में पेश कर रहा हूं। सदन में हुआ दूध का दूध पानी का पानी यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि सीएम के जब तुलना की तो, पूर्व सीएम अशोक गहलोत को सदन में उपस्थित होना था। अशोक गहलोत अपने 5 सालों का बीजेपी के 2 सालों के काम से विश्लेषण करना था। कांग्रेस ने इसकी चर्चा करने की बजाए इसका बहिष्कार किया। इससे सिद्ध होता है कि हमने कांग्रेस के 5 सालों की अपेक्षा 2 सालों में ही 72 प्रतिशत काम कर लिए। इसलिए विधानसभा के सत्र में दूध का दूध पानी का पानी हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *