BJP प्रदेश प्रभारी बोले- कांग्रेस में अंतर्कलह:नितीन नबीन ने ली संभागीय चुनाव संचालन समिति की बैठक, कहा- कार्यकर्ता एकजूट रहे तो भाजपा की होगी बंपर जीत

बिलासपुर में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में संभागीय चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संगठनके नेताओं से कहा कि कांग्रेस आंतरिक कलह में असंगठित हो गई है। दूसरी तरफ प्रदेश की सत्ता में काबिज भाजपा केकार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल है। उन्होंने संभाग के सभी सभी निकायों के चुनाव प्रभारियों से बिन्दुवार जानकारी मांगी जिसमें बिलासपुर कोरबा और रायगढ नगर निगम सहित संभाग के नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को शामिल किया गया है। प्रदेश प्रभारी ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को एकजूट कर चुनाव प्रचार तेज करने की नसीहत दी। भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी नितीन नवीन ने संभागीय चुनाव संचालन समिति की बैठक लेकर चुनाव अभियान की समीक्षा की। दोपहर भर चली मैराथन बैठक में प्रदेश प्रभारी ने प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय और प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी की उपस्थिति में संभाग के सभी सभी निकायों के चुनाव प्रभारियों से बिन्दुवार जानकारी मांगी। जिसमें बिलासपुर कोरबा और रायगढ नगर निगम सहित संभाग के नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को शामिल किया गया। बैठक में प्रत्याशियों के जनसंपर्क कार्यक्रम, विपक्षी दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों की स्थिति, प्रचार साधनों का व्यवस्थापन, क्षेत्र में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन से लेकर पूरे चुनाव प्रबंधन की स्थिति पर वन टू वन चर्चा की। चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती BJP दरअसल भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को बहुत ही सुनियोजित ढंग से मैनेज करने की रणनीति बनाकर काम कर रही है। पार्टी चुनाव की तैयारी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही वजह है कि प्रदेश लेवल के बड़े पदाधिकारियों और मंत्रियों को अलग-अलग संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश संगठन मंत्री खुद पूरी प्रक्रिया का बारीकी से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कांग्रेस में अंतर्कलह, बड़े नताओं में भी समन्वय नहीं बैठक में संगठन के नेताओं ने कहा कि भाजपा अनुशासित और कार्यकर्ताओं की पार्टी है। वहीं कांग्रेस पार्टी अपनी आंतरिक कलह से जूझ है। उनके बड़े नेताओं में ही समन्वय नहीं है। इसके चलते प्रदेश की सत्ता में काबिज भाजपा इस चुनाव में अप्रत्याशित सफलता की उम्मीद कर रही है। बैठक में प्रदेश प्रभारी सहित संगठन के नेता नगरीयनिकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस का सपुडा साफ करने का दावा कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने नगरीय निकायों में होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के एक-एक कार्यकर्ताओं को चुनाव में लगाने की दृष्टि से प्रत्येक निकाय क्षेत्रों में वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी कर रही है, जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सभा में लाने पर फोकस किया जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र में प्रदेश के बड़े नेता और मंत्री शामिल होंगे। वहीं नगर पालिका और नगर पंचायतों में जिले के मंत्री और विधायक कार्यकर्ता सम्मेलन का मार्गदर्शन करेंगे। सम्मेलन के लिए प्रदेश नेतृत्व द्वारा चुनाव प्रभारियों से निश्चित तिथि तय कर प्रदेश कार्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में पूर्व मंत्री और शहर विधायक अमर अग्रवाल, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, संभाग प्रभारी अनुराग सिंहदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक रजनीश कुमार सिंह, पूर्व सांसद लखन साहू, जिला सह प्रभारी इंद्रजीत गोल्डी, बिलासपुर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, मोहित जायसवाल, मुंगेली के जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशवानी, कोरबा केजिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, मरवाही के लालजी यादव, शक्ति टीकेश्वर गैंबल, ज्योति पटेल, जांजगीर के जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, रायगढ़ के अरुणधर दीवान सहित निकायों के चुनाव प्रभारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *