BPSC कैंडिडेट्स प्रदर्शन- पप्पू यादव समर्थकों ने ट्रेन रोकी:प्रशांत किशोर आमरण अनशन पर, CM हाउस का घेराव करेंगे महागठबंधन छात्र संगठन

बिहार की राजधानी पटना में BPSC कैंडिडेट्स धरना दे रहे हैं। कैंडिडेट्स की मांग है कि 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द की जाए। इसके अलावा लाठीचार्ज के दोषियों को सजा देने और मृतक बीपीएससी छात्र सोनू को 5 करोड़ रुपए की मुआवजा देने की मांग की है। कैंडिडेट्स के समर्थन में पप्पू यादव ने आज बिहार बंद बुलाया है। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर कैंडिडेट्स के समर्थन में गुरुवार शाम से आमरण अनशन पर बैठे हैं। इंडिया अलायंस के छात्र संगठन NSUI, AISA, AISF, RJD की ओर से सीएम हाउस का घेराव करेंगे। राजद नेता और विपक्ष के लीडर तेजस्वी यादव ने भी छात्रों को समर्थन दिया है। पप्पू यादव और उनके समर्थकों ने पैसेंजर ट्रेनें रोकीं। पप्पू यादव भी सचिवालय हाल्ट रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां एक और ट्रेन को रोका गया। पुलिस ने सभी को ट्रैक से हटा दिया है। कार्यकर्ताओं ने मधेपुरा में पैसेंजर ट्रेन को रोका है। पूर्णिया, मधेपुरा, पटना में नेशनल और स्टेट हाईवे को कार्यकर्ताओं ने जाम किया है। पप्पू यादव के समर्थक इस तरह से इंजन पर चढ़ गए। पप्पू यादव ने कहा, “छात्रों को न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण चक्का जाम रहेगा। सरकार ध्यान नहीं देती है, तो आगे का निर्णय छात्रों का होगा।” पप्पू यादव सचिवालय हाल्ट से इनकम टैक्स गोलंबर तक पैदल मार्च कर रहे हैं। बिहार बंद की तस्वीरें… 29 दिसंबर को गांधी मैदान में छात्रों पर लाठीचार्ज 29 दिसंबर 2024 रविवार को गांधी मैदान में छात्र संसद हुई। CM आवास की ओर बढ़ रहे कैंडिडेट्स पर तीसरी बार लाठीचार्ज किया गया। प्रशांत किशोर, उनकी पार्टी जन सुराज के अध्यक्ष मनोज भारती, पूर्व IPS अफसर आनंद मिश्रा, कोचिंग संचालक रहमांशु मिश्रा समेत 21 लोगों पर नामजद और 600 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। छात्रों की 5 मांगें आयोग ने माना था गड़बड़ी हुई BPSC कैंडिडेट्स के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *