BPSC कैंडिडेट को पटना DM ने जड़ा थप्पड़:70वीं PT में पेपर लीक का आरोप, कैंडिडेट्स बोले- एक घंटे लेट मिला पेपर, सील टूटी थी

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रारंभिक परीक्षा में आज यानि शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। पटना स्थित बापू परीक्षा परिसर में पेपर लीक का आरोप लगा प्रदर्शन कर रहे कैंडिडेट्स में से एक को पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए कैंडिडेट को साइड में कर दिया। हंगामा होते ही परीक्षा सेंटर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। दो थानों की पुलिस को आयोग के दफ्तर के बाहर भी तैनात कर दिया गया है। इधर आयोग ने आनन-फानन में बैठक बुलाई है। BPSC की 70वीं संयुक्त परीक्षा में 4 लाख 83 हजार कैंडिडेट्स शामिल हुए। परीक्षा एक ही शिफ्ट में 12 से 2 बजे के बीच हुई। बापू परीक्षा परिसर में करीब 12 हजार कैंडिडेट एग्जाम देने पहुंचे थे। यहीं सबसे ज्यादा हंगामा भी हुआ। कैंडिडेट्स का कहना है, ’12 बजे से एग्जाम शुरू था, लेकिन उन्हें क्वेश्चन पेपर समय पर नहीं मिला। करीब 1 घंटे देरी से प्रश्न-पत्र मिला। जबकि कुछ फ्लोर पर क्वेश्चन पेपर बंट चुके थे।’ कुछ अभ्यर्थियों ने ये भी आरोप लगाया कि जिन्हें पेपर मिला था, उनमें से कुछ फटे हुए थे। एक अभ्यर्थी ने बताया, ‘कुछ लड़के ऐसे थे जो आंसर शीट नीचे से ऊपर लेकर चले गए। ग्रुप में बैठकर OMR शीट रंग रहे थे। मेरे पास फोन तो था नहीं जो रिकॉर्ड कर सकते थे।’ हम खुद मामले की जानकारी देंगे बापू परीक्षा परिसर देश का सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र है। यहां 13 हजार कैंडिडेट एक साथ बैठकर ऑफलाइन एग्जाम दे सकते हैं और ऑनलाइन एग्जाम एक बार में 7 हजार बच्चे बैठकर दे सकते हैं। इस सेंटर पर हुए बवाल के बाद BPSC का कहना है कि, ‘थोड़ी देर में हम खुद इस मामले में जानकारी देंगे।’ 36 जिलों में 900 से ज्यादा परीक्षा सेंटर बिहार के 36 जिलों में 912 परीक्षा सेंटर्स पर एग्जाम हुई। पटना जिले में 60 से ज्यादा केंद्र बनाए गए थे। पहली बार आयोग की ओर से 2035 पदों के लिए परीक्षा ली गई है। यह अब तक की सबसे बड़ी वैकेंसी है। इनमें सब डिवीजन ऑफिसर (SDO), सीनियर डिप्टी ऑफिसर, DSP और अन्य पद शामिल हैं। वहीं बक्सर में BPSC परीक्षा को लेकर एक दिन पहले ही शहर में अभ्यर्थियों का जमावड़ा गुरुवार से ही शुरू हो गया। स्टेशन रोड से लेकर शहर के सभी होटल और लॉज पूरी तरह भरे हुए थे। ऐसे में अभ्यर्थी स्टेशन पर ही रात बिताने को मजबूर दिखे। वहीं BPSC परीक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन ने शहर के अलग-अलग होटलों और लॉज में जांच अभियान चलाया। परीक्षा से पहले पुलिस ने होटल-लॉज में छापेमारी की थी BPSC एग्जाम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें.. प्लीज सर.. प्लीज मैम, गेट खोल दीजिए:मुजफ्फरपुर में एग्जाम नहीं दे पाए तीन अभ्यर्थी, बोले- जाम की वजह से 5 से 7 मिनट की देरी से पहुंचे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *