BSF ने ग्रामीणों को जरुरी सामान बांटे:नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 150 लोगों का मुफ्त इलाज; स्कूली बच्चों को खेलकूद का सामान और स्टेशनरी दी

सीमा सुरक्षा बल की 47वीं बटालियन ने कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक सराहनीय पहल की है। बुधनदंड गांव में 28 मार्च को सिविक एक्शन प्रोग्राम और निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। BSF ने ग्रामीणों को बर्तन, मच्छरदानी, कंबल, चप्पल और छाते वितरित किए। साथ ही कीटनाशक स्प्रे मशीन, पानी की टंकी और रेडियो सेट भी दिए गए। विशेष रूप से स्कूली छात्र-छात्राओं और युवाओं को खेलकूद का सामान और स्टेशनरी दी गई। सभी ग्रामीणों के लिए मुफ्त खिचड़ी की व्यवस्था भी की गई। चिकित्सा शिविर में BSF के डॉक्टरों ने 150 से अधिक बीमार ग्रामीणों का मुफ्त इलाज किया और दवाइयां वितरित कीं। 550 ग्रामीण शामिल हुए कार्यक्रम प्राथमिक व मध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित किया गया। इसमें बुधनदंड, नेडगांव, गुमरी, छिंदटोला, सलाईपारा, पुन्डरीपानी और परतापुर के करीब 550 ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन कमांडेंट विजेंद्र नाथ गांगोली की पहल पर मदले सरपंच लीलावती कोठारी ने किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। BSF और ग्रामीणों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में भय मुक्त बस्तर की झलक देखने को मिली। ग्रामीणों ने जरूरत का सामान पाकर संतोष व्यक्त किया। BSF और ग्रामीणों के बीच हो रहा क्रिकेट कमांडेंट ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों के गांव में ग्रामीणों के उत्थान हेतु सिविक एक्शन कार्यक्रम के अलावा 18-22 वर्ष के बच्चों को भारत भ्रमण तथा ग्रामीण युवा का बीएसएफ के साथ मैच खेलना जैसे कार्यक्रम का आयोजन लगातार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों और BSF के बीच आपसी प्रेम तथा सौहार्द विकसित हुआ हैं। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि उन्हें नक्सलवाद से डरने की जरूरत नहीं हैं, BSF लगातार दिन-रात आपके लिए आपके इलाके में अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निर्वहन कर रही हैं इसीलिए आप सब लोग भयमुक्त होकर रहें तथा राष्ट्र के निर्वाण में अपना सहयोग दें। साथ ही कमांडेंट ने ग्रामीण के माध्यम से नक्सल से अपील किए हैं की वों गलत रास्ते छोड़कर मुख्यधारा में लौट आएं और सरकार द्वारा दिए गए योजनाओं का लाभ उठाएं। इन इलाकों में हुआ सिविक एक्शन कार्यक्रम सीमा सुरक्षा बल 47 बटालियन के द्वारा नक्सल प्रभावित इलाकों के ग्रामीणों में BSF के प्रति विश्वास, स्नेह और आपसी मित्रता बढ़ाने इस महीने थाना परतापुर के अंतर्गत गांव महला व कटगांव, थाना बड़गांव के अंतर्गत गांव मेनड्रा, थाना छोटे बिठीया के गांव मछपल्ली तथा थाना पखांजुर के अंतर्गत गांव रेंगादंड (दोटोमेट्टा) में सिविक एक्शन कार्यक्रम एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा चुका हैं। जनप्रतिनिधियों-कर्मचारियों ने लिया हिस्सा सरपंच लीलावती कोठारी, कोयलीबेड़ा सरपंच संघ अध्यक्ष राजाराम कोमरा, जगदीप कोवाची, जगदीश प्रसाद कोमरा, नरपत सिंह रावटे, शशिलाल नाग के अलावा आसपास के विभिन्न गांव के अध्यापकगण, उप सरपंच, पूर्व सरपंच, गायता व पटेल के साथ-साथ ग्रामीणों के द्वारा इस कार्यक्रम की काफी सराहना किया गया और बढ़-चढ़ कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *