BYD की नई ‘एटो 3 ईवो’ में 510km की रेंज:25 मिनट में 80% चार्जिंग; 3.9 सेकंड में 100kmph की स्पीड का दावा

चाइनीज इलेक्ट्रिक कार मेकर BYD ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV ‘एटो 3’ का नया अपडेटेड वर्जन पेश किया है। कंपनी ने अब इसके नाम के साथ ‘ईवो’ सफिक्स जोड़ दिया है। नई एटो 3 ईवो में बड़ी बैटरी से ज्यादा रेंज मिलेगी। इसे 400V से 800V आर्किटेक्चर पर भी अपग्रेड कर दिया गया है। इससे कार की चार्जिंग स्पीड पहले के मुकाबले बढ़ गई है। भारत में पुरानी एटो 3 की कीमत 25 लाख रुपए से शुरू है। वहीं एटो 3 ईवो की कीमत अभी रिवील नहीं की गई है। रेंज में 92km का इजाफा, 5.5 सेकंड में 0 से 100 की स्पीड नए मॉडल में बैटरी का साइज 60.5kWh से बढ़ाकर 74.8kWh कर दिया गया है। इसकी WLTP रेंज अब 510km हो गई है, जो पुराने मॉडल (418km) के मुकाबले 92km ज्यादा है। कंपनी ने इसमें मोटर पोजीशन भी बदली है। अब यह 313hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह 5.5 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है, जो पहले से 1.8 सेकंड तेज है। पावरफुल AWD वर्जन में 3.9 सेकंड में 100 की रफ्तार BYD ने एटो 3 ईवो का एक ज्यादा पावरफुल ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वर्जन भी उतारा है। इसमें भी वही 74.8kWh का बैटरी पैक लगा है, लेकिन यह 449hp की पावर और 560Nm का टॉर्क देती है। यह वर्जन सिर्फ 3.9 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ लेता है। हालांकि, ज्यादा पावर की वजह से इसकी रेंज थोड़ी कम होकर 470km (WLTP) रह गई है। इसकी टॉप स्पीड 200kmph है। 800V आर्किटेक्चर से फास्ट हुई चार्जिंग तकनीकी रूप से बड़ा बदलाव इसकी चार्जिंग सिस्टम में किया गया है। कार अब 400V के बजाय 800V इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर पर काम करती है। इससे इसकी पीक चार्जिंग रेट 88kW से बढ़कर 220kW हो गई है। अब यह कार मात्र 25 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो सकती है। खास बात यह है कि इसकी बैटरी ‘व्हीकल-टू-लोड’ (V2L) फंक्शन को भी सपोर्ट करती है, जिससे आप कार की बैटरी से दूसरे बिजली के उपकरण चला सकते हैं। ज्यादा बूट स्पेस और बदला हुआ इंटीरियर कार के डिजाइन और स्पेस में भी सुधार हुआ है। मोटर की जगह बदलने से अब पीछे 50 लीटर ज्यादा बूट स्पेस (कुल 490 लीटर) मिल रहा है। इसके अलावा, बोनट के नीचे 101 लीटर का ‘फ्रंक’ भी है। इंटीरियर में गियर सिलेक्टर को अब स्टीयरिंग कॉलम पर शिफ्ट कर दिया है। कार में 8.8-इंच का डिजिटल क्लस्टर और 15.6-इंच की रोटेटिंग टचस्क्रीन है। इसे नए सॉफ्टवेयर से अपडेट किया गया है। भारत में लॉन्चिंग का इंतजार BYD ने फिलहाल इस नए मॉडल की तकनीकी जानकारी का खुलासा ग्लोबल मार्केट के लिए किया है। भारत में एटो 3 ईवो को कब लॉन्च किया जाएगा, इसकी आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है। नॉलेज बॉक्स: क्या होता है 800V आर्किटेक्चर? ज्यादातर इलेक्ट्रिक कारें 400-वोल्ट सिस्टम पर चलती हैं। 800V सिस्टम एक एडवांस तकनीक है जो बिजली के फ्लो को तेज और ज्यादा कुशल बनाती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि बैटरी बहुत कम समय में चार्ज हो जाती है और कार के तार और कंपोनेंट्स कम गर्म होते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *