CA फाइनल का रिजल्ट हुआ जारी:केशव को सिटी रैंक में पहला स्थान, पापा का सपना बेटे ने किया पूरा

इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI)ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी का नवंबर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 11,253 स्टूडेंट पास हुए हैं। इन परिणामों में जोधपुर के केशव को जोधपुर चैप्टर की सिटी रैंक में पहले स्थान प्राप्त हुआ है। केशव मालपानी ने 451 अंक हासिल कर जोधपुर सिटी रैंक में प्रथम स्थान हासिल किया। वही धार्मिक जैन ने 431 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि ओवरऑल इंडिया में 42 रैंक हासिल की। पीयूष चोपड़ा ने 407 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान, श्रीमन मुथा ने 400 अंक प्राप्त कर चौथा और श्रुति भट्टड ने 396 अंक प्राप्त कर पांचवा स्थान जोधपुर सिटी रिजल्ट में हासिल किया। पापा का सपना बेटे ने किया पूरा जोधपुर के धार्मिक जैन की सिटी चैप्टर में सेकंड रैंक लगी है जबकि ओवरऑल 42 रैंक लगी है। धार्मिक के पिता ने CA बनने के लिए छह बार एग्जाम दिया था लेकिन सफल नहीं हुए, लेकिन पापा का सपना बेटे ने पूरा किया। धार्मिक पावटा सी रोड इमरतिया बेरा में रहते हैं। पिता धर्मचंद जैन की कपड़े की दुकान है। धार्मिक तीन बहनों का इकलौता भाई है। उनकी बड़ी बहन प्राइवेट जॉब करती है। जबकि धार्मिक दूसरे नंबर पर है। धार्मिक ने बताया 13 से 14 घंटे तक रोजाना पढ़ाई की। रोज सुबह 6:30 बजे उठता था। रिफ्रेश होने के बाद मेडिटेशन, योगा करता था। इसके बाद पढ़ाई शुरू की। सोशल लाइफ छोड़ी CA की पढ़ाई के लिए सोशल लाइफ को छोड़ने पड़ता है। पढ़ाई के लिए मोबाइल में सारे सोशल एप डिलीट किए। इसके अलावा मोबाइल में स्क्रीन टाइमर सेट किया। जिससे कि ज्यादा मोबाइल का उपयोग न करूं। रोजाना ICAI के स्टडी मैटेरियल के नोट्स बनाए। जिन चीजों में कमजोर थे उसमें ज्यादा हाइलाइट किया। अब आगे चलकर मल्टी नेशनल कंपनी में जॉब करने का लक्ष्य है। पीयूष ने 8 घंटे की पढ़ाई जोधपुर के शास्त्री नगर के रहने वाले पीयूष चोपड़ा (22) की जोधपुर चैप्टर में थर्ड रैंक आई है। पिता डूंगरमल चौपड़ा मंडोर मंडी में जीरे के व्यापारी है। पीयूष को 600 में से 407 अंक प्राप्त हुए। पीयूष दो बहनों का इकलौता भाई है। पीयूष की एक बहन हाउस वाइफ जबकि दूसरी बहन फैशन डिजाइनर है। पिछले 6 माह में रोज 8 से 10 घंटे पढ़ाई की। रोजाना एक शेड्यूल बनाकर पढ़ाई किया करते थे। इंस्टाग्राम एकाउंट को भी डिएक्टिवेट कर पढ़ाई पर फोकस किया। 66 हजार 987 स्टूडेंट हुए शामिल बता दें कि CA नवंबर फाइनल परीक्षा 2024 ग्रुप 1 की परीक्षा में कुल 66 हजार 987 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें से 11 हजार 253 स्टूडेंट्स ही परीक्षा पास करने में सफल रहे। जिनका पासिंग पसेंटेज 16.8 फीसदी है। CA फाइनल का रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर का उपयोग करना होगा। ICAI ने ग्रुप 1 के लिए फाइनल कोर्स परीक्षा 3 नवंबर, 5 नवंबर और 7 नवंबर को आयोजित की थी। जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 9 नवंबर, 11 नवंबर और 13 नवंबर को आयोजित की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *