पाली में बच्चों की कहासूनी को लेकर दो परिवार के लोग आपस में भिड़े गए। जिसमें छह जने घायल होकर हॉस्पिटल पहुंच गए थे। मामले में अब CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें दोनों पक्ष एक-दूजे पर हमला करने दिख रहे है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली थाने में एक-दूजे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट भी दी थी। दरअसल पाली शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के जंगीवाड़ा में 13 फरवरी की रात करीब नौ बजे हुई थी। जिसका CCTV फुटेज अब सामने आया है। दोनों पक्ष एक-दूजे पर हमला करते नजर आ रहे है। हमले के दौरान लाठी-सरिए का उपयोग हुआ। इस घटना में दोनों पक्षों के जंगीवाड़ा निवासी इकलाब पुत्र गुलाब नबी, मोहम्मद शाबीर पुत्र गुलाम नबी और मुमताज पत्नी गुलाम नबी। दूसरे पक्ष से महावीर नगर कच्ची बस्ती निवासी बाबू पुत्र जमाल खान, कादर पुत्र पीर मोहम्मद और लतिफ पुत्र पीर मोहम्मद घायल हो गए थे। एक-दूजे के खिलाफ करवाया मामला दर्ज
घटना को लेकर जंगीवाड़ा निवासी गुलाब नबी पुत्र अब्दुल पिंजारा ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें महावीर नगर कच्ची बस्ती निवासी बिलाल, रिजवान सहित अन्य लोगों पर उसके बेटे और पत्नी पर हमला करने का आरोप लगाया।
दूसरे पक्ष के महावीर नगर कच्ची बस्ती निवासी पीर मोहम्मद ने रिपोर्ट में साकिर, समीर व अन्य पर उसके बेटे व दोस्त को रूकवाकर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों मामले दर्जकर जांच शुरू की है। यह भी पढ़े – पाली में बच्चों में कहासूनी पर 2परिवार भिड़े, 6 घायल:लाठी-सरियों से किया
हमला, एक की हालत गंभीर, जोधपुर रेफर


