CETP स्टाफ और कारोबारी के बीच हुई मारपीट:फैक्ट्री चेक करने के दौरान झड़प; पाली के मंडिया रोड पर मिठूबा मिल्स की घटना

पाली में सीईटीपी फाउंडेशन स्टाफ की ओर से मंडिया रोड स्थित मिठूबा मिल्स में बिना अनुमति घुसने और फैक्ट्री संचालक को उकसाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इसका उद्यमियों के ग्रुप में एक वीडियो भी शेयर किया जा रहा है। सीईटीपी फाउंडेशन का मंडिया रोड सुपरवाइजर चेतन चौधरी 12 दिसंबर को 10 दिन के लिए स्वैच्छिक बंद चल रही मिठूबा मिल्स को चेक करने पहुंचा सुपरवाइजर बिना स्वीकृति फैक्ट्री में घुस गया। फैक्ट्री मालिक रमेश कोठारी ने पूछा आप कौन हो? किस विभाग से आए हो? आईडी दिखाओ, कोई लेटर हो तो दिखाओ। सुपरवाइजर ने कुछ नहीं दिखाया। इस दौरान कहासुनी के बाद फैक्ट्री मालिक रमेश कोठारी ने सुपरवाइजर के कपड़े पकड़ लिए। इसके बाद उनका बेटा अंकेश छुडवाने पहुंचा। चेतन आवेश में आने लगा तो अंकेश ने धक्का देकर फैक्ट्री से बाहर जाने के लिए बोला। इसके बाद सुपरवाइजर ने उद्यमी को फैक्ट्री से बाहर आने के लिए बोला तो उनके बाहर जाते ही उनके साथ मारपीट करने लगे। अंकेश की ओर से जारी दूसरे वीडियो में उसने बताया कि वे जोधपुर के निजी अस्पताल में इलाज ले रहे हैं। 12 दिसंबर को हुए घटनाक्रम के बाद 13 दिसंबर को रावताराम नाम का एक युवक कुछ लड़कों के साथ हॉस्पिटल पहुंचा जिसने फैक्ट्री संचालक रमेश कोठारी को धक्का दिया। इसके बाद अंकेश और रावतराम में मारपीट हुई। इसके बाद सीईटीपी फाउंडेशन के पदाधिकारियों के कहने पर सुपरवाइजर चेतन चौधरी फैक्ट्री संचालक के खिलाफ केस करवाने गया। अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। स्टाफ चेकिंग के लिए गया था तब उसके साथ हाथापाई हुई। सीईटीपी सचिव बोले- मैं पाली से बाहर था
मामले में सीईटीपी सचिव सूर्यप्रकाश चौपड़ा ने कहा कि वे पाली से बाहर थे। मारपीट करने वाले फैक्ट्री मालिक रमेश कोठारी ने खुद 10 दिन के लिए फैक्ट्री बंद करने के लिए लिख रखा था। बंद फैक्ट्री को रूटीन चेक करवाते हैं। गार्ड ने अंदर जाने से रोका
मंडिया रोड सुपरवाइजर चेतन चौधरी ने बताया कि मिठूबा फैक्ट्री में चेकिंग करने गया था। तब अंदर गेटमैन ने रोका । बोला कहां से हो तो बोला सीईटीपी से हूं। वो बोले बिना पूछे अंदर कैसे आ गए। तो बोला आप मिल गए तो आप से पूछ रहा हूं। बाहर आप का चौकीदार नहीं है गेट के अंदर है। आप जाने दो तो ठीक है नहीं तो वापस चला जाऊं। फिर आदमी बुलाया उन्हें साथ जाकर चेक करने के लिए जाने को बोला। अंदर फैक्ट्री के मालिक रमेश व उनका लड़का अंकेश कोठारी आ गए व धक्का मुक्की व मारपीट करने लगे। एफआईआर करने गए थे, लेकिन FIR नहीं ली। फैक्ट्री मालिक- फैक्ट्री का स्वैच्छिक बंद लिया हुआ था
मिठुबा मिल्स के मालिक के बेटे अंकेश कोठारी ने बताया- सीईटीपी का लॉक इंचार्ज चेतन और जोन इंचार्ज फैक्ट्री आया था। फैक्ट्री का स्वैच्छिक बंद लिया हुआ था। इंचार्ज फैक्ट्री चेक करने आए थे। पिता ने चार बार पूछा कि किस काम से आए हो तो वे बिना पूछे फैक्ट्री में गुंडों की तरह घुस गए। हम जितना काम करते हैं, नियम कायदे से करते हैं। फैक्ट्री बंद करने का सीईटीपी को लेटर दे रखा है। फिर भी वो लोग आए और हमने उनको मना नहीं किया। पापा उनको जानते नहीं थे इसलिए पूछा तुम कौन, आई कार्ड और लेटर दिखाओ, लेकिन उसने कुछ भी नहीं बताया। आरपीसीबी का आरओ भी आता है तो नोटिस देकर आता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *