CG-तेलंगाना बॉर्डर पर बड़े कैडर्स को फोर्स ने घेरा:यहां बड़े नक्सली लीडर्स की मौजूदगी की थी सूचना, जॉइंट ऑपरेशन किया गया लॉन्च

छ्त्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सरहद पर दोनों स्टेट की पुलिस फोर्स ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। फिलहाल सूत्रों के हवाले से खबर है। नक्सलियों के खिलाफ दोनों राज्यों ने बड़े स्तर पर जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया है। करीब 1000 से 1500 जवान ऑपरेशन पर निकले हैं। बताया जा रहा है कि, जवानों को नक्सलियों के बड़े कैडर्स की मौजूदगी की सूचना मिली थी। वहीं CG के बीजापुर और सुकमा से DRG और तेलंगाना से ग्रेहाउंड्स को ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। सुकमा-बीजापुर जिले की सरहद पर उसूर, नडपल्ली इलाके में फोर्स का ऑपरेशन जारी है। इलाका तेलंगाना से लगा हुआ है। वहीं दोनों तरफ से गोलीबारी होने की भी जानकारी सामने आ रही है। फिलहाल इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं है। DIG कमलोचन कश्यप ने मुठभेड़ को लेकर कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। सुकमा के SP किरण चव्हाण ने कहा कि, नक्सलियों की मौजूदगी की खबर पर सुकमा जिले से भी उसूर इलाके में फोर्स निकली है। सर्च ऑपरेशन जारी है। इधर, बीजापुर के SP जितेंद्र यादव से भी जानकारी लेनी चाही लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *