छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के छात्रों को सेकेंड चांस देने का बड़ा फैसला लिया है। अब जो छात्र मार्च 2025 में हुई पहली मुख्य परीक्षा में फेल हो गए थे, परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे या फिर अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे सभी जुलाई में होने वाली सेकेंड मेन एग्जाम में शामिल हो सकेंगे। यह व्यवस्था राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP) के तहत लागू की गई है। जिसके अनुसार अब एक शैक्षणिक सत्र में छात्रों को दो बार बोर्ड परीक्षा देने का मौका मिलता है। यानी अगर कोई छात्र पहली बार में सफल नहीं हो पाया, तो साल के बीच में ही दोबारा परीक्षा देकर पास होने या बेहतर अंक लाने का मौका पा सकता है। कौन-कौन दे सकता है परीक्षा? मंडल के अनुसार, सेकेंड एग्जाम में 3 तरह के छात्र आवेदन कर सकते हैं आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी दूसरी मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मई के तीसरे सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पिछली बार हुई दूसरी परीक्षा में करीब 82,000 छात्र शामिल हुए थे। इस बार यह संख्या और बढ़ने की संभावना है। आवेदन करने की महत्वपूर्ण तारीखें हैं कहां से करें आवेदन? छात्र अपने स्कूल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जो छात्र कोचिंग योजना या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से परीक्षा दे रहे हैं, वे भी अपने संस्था के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने सभी छात्रों से समय पर आवेदन करने की अपील की है, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। पहली परीक्षा का डेटा क्या कहता है? मार्च 2025 में हुई पहली परीक्षा में कक्षा 10वीं के लिए 3,28,716 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3,23,094 परीक्षा में बैठे और 5,622 अनुपस्थित रहे। पास प्रतिशत 76.53% रहे। वहीं, 12वीं के लिए 2,40,422 ने फॉर्म भरा था, जिनमें से 2,38,626 ने परीक्षा दी, और 1,796 छात्र अनुपस्थित रहे। अब साल में दो बार मौका CGBSE अब साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित कर रहा है। पहली परीक्षा मार्च में और दूसरी परीक्षा जुलाई में। यह नया सिस्टम पिछले साल से लागू किया गया है। छात्रों के लिए यह सेकेंड चांस उन्हें बिना पूरे साल का इंतजार किए पास होने या नंबर बढ़ाने का मौका देता है।


