CG बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 76.53% रहा:टॉप-10 में 85 स्टूडेंट्स, 12वीं के नतीजे 81.87%, CM से टॉपर बोले- टॉप आने का सपना आया था

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं में 76.53% छात्र पास हुए हैं। कांकेर की इशिका और जशपुर के नमन ने संयुक्त टॉप किया है। 85 स्टूडेंट्स ने टॉप-10 में जगह बनाई है। वहीं 12वीं में टॉप-10 में 19 छात्र हैं इनमें 7 छात्र रायपुर से हैं। 12वीं का कुल रिजल्ट इस बार 81.87 प्रतिशत रहा। परीक्षा में 84.67% छात्राएं पास हुईं। वहीं 78.07 फीसदी छात्र 12वीं में पास हुए हैं। 98.20% के साथ कांकेर के अखिल सेन टॉपर बने हैं। कॉमर्स सब्जेक्ट के वे स्टूडेंट हैं और उन्हें 500 में से 491 अंक मिले हैं। मोबाइल पर मुख्यमंत्री ने की 10वीं के टॉपर से बातचीत नमन- प्रणाम सर। मुख्यमंत्री साय- प्रणाम.. नमन.. बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं टॉप करने के लिए। कहां घर है आपका? नमन- पत्थलगांव सर। मुख्यमंत्री साय- प्रॉपर पत्थलगांव से? नमन- पत्थलगांव से एक किलोमीटर दूर रायगढ़ रोड चिबरापारा। मुख्यमंत्री साय- अच्छा चिबरापारा है, मैं तो सब जानता हूं, इलाका तोर। उम्मीद थी कि टॉप करोगे? नमन- उम्मीद तो थी और सुबह सपना भी आया था सर। मुख्यमंत्री साय- आगे क्या करना चाहते हैं? नमन- गणित विषय में रुचि है और आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं। मुख्यमंत्री साय- बढ़िया.. ये सपना भी पूरा होगा। बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वहीं 10वीं की एक ओर टॉपर इशिका को 99.17% मार्क्स मिले हैं। उनके पिता पेशे से किसान हैं। इशिका कैंसर से जूझ रही है। 85 स्टूडेंट्स ने टॉप-10 में जगह बनाई है। इस बार 10वीं बोर्ड एग्जाम में 3.28 लाख स्टूडेंट शामिल हुए थे। पिछले साल 10वीं के नतीजे 75.64% थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *