छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने खाद्य और औषधि प्रशासन के 12 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को पदोन्नत कर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनाया है। इस संबंध में विभाग के सचिव अमित कटारिया ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, विभागीय पदोन्नति समिति की 28 जनवरी 2026 को बैठक हुई। उसमें अनुशंसा के आधार पर अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-10 में अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर पदोन्नत किया गया है। आदेश में कहा गया है कि, सभी पदोन्नत अधिकारियों को आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर नवीन पद पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा, नहीं तो पदोन्नति आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा। इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन और नई पदस्थापना देखिए लिस्ट


