CG SET रिजल्ट का लंबा इंतजार:9 महीने बाद भी नतीजे जारी नहीं, इस बीच 2 बार हो गई UGC-NET की परीक्षा

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा यानी CG SET 2024 को लेकर परीक्षार्थियों के सब्र का इम्तिहान लंबा होता जा रहा है। 21 जुलाई 2024 को परीक्षा हुई थी, लेकिन अब तक रिजल्ट जारी नहीं हुआ। 9 महीने बीत चुके हैं, पर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से रिजल्ट को लेकर कोई बड़ा अपडेट नहीं आया है। इस देरी से 1 लाख से ज्यादा युवाओं की उम्मीदें अधर में लटक गई हैं, जो इस परीक्षा के जरिए कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे थे। मॉडल आंसर से जगी थी उम्मीद, फिर फिर से आई मायूसी पिछले महीने 6 मार्च को व्यापम ने पेपर-1 के मॉडल आंसर जारी किए थे।इससे उम्मीद बनी थी कि मार्च के आखिरी हफ्ते तक नतीजे आ जाएंगे। लेकिन मार्च भी निकल गया और अप्रैल भी आधा बीत चुका है, रिजल्ट अब तक नहीं आया।हर दिन परीक्षार्थी पोर्टल पर लॉगिन करके देख रहे हैं कि शायद आज कुछ अपडेट हो लेकिन उन्हें सिर्फ “जल्द ही जारी किया जाएगा” जैसा मैसेज ही देखने को मिल रहा है। UGC-NET दो बार हो गई, CG SET का कोई अता-पता नहीं इस दौरान UGC-NET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा दो बार आयोजित हो चुकी है, और उसका रिजल्ट भी आ गया है। ऐसे में राज्य स्तर पर होने वाली CG SET को लेकर देरी पर सवाल उठना लाजिमी है।परीक्षार्थियों का कहना है कि जब नेशनल लेवल पर प्रोसेस इतना फास्ट हो सकता है, तो छत्तीसगढ़ जैसे छोटे राज्य में इतनी देरी क्यों? 19 विषयों के लिए हुई थी परीक्षा, डेढ़ लाख से ज्यादा आवेदन CG SET 2024 में 19 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।इनमें प्रमुख विषय थे: करीब डेढ़ लाख आवेदन आए थे, जिनमें से 1 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी एग्जाम देने पहुंचे थे। रिजल्ट नहीं आया तो पीएचडी और नौकरी दोनों पर असर CG SET सिर्फ असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए जरूरी नहीं है, बल्कि पीएचडी एडमिशन में भी इसका बड़ा रोल होता है।पिछले साल रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने सितंबर-अक्टूबर में पीएचडी के लिए आवेदन मांगे थे।अगर CG SET का रिजल्ट उस समय आ गया होता, तो कई छात्र-छात्राओं को पीएचडी का मौका मिल सकता था। अब जब आने वाले महीनों में अन्य विश्वविद्यालय भी पीएचडी के लिए आवेदन लेने वाले हैं, तब भी CG SET का रिजल्ट नहीं आया तो कई लोग फिर चूक जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *