CGPSC ने सिविल जज परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी किया है। विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने फाइनल सिलेक्शन लिस्ट जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया है। उनके बाद शिवांगी तिवारी दूसरे, आयुष चौरसिया तीसरे, अगन कुमार दहाके चौथे और एकांश अग्रवाल पांचवें स्थान पर रहे। आयोग ने कुल 57 पदों पर चयन सूची जारी की है। साथ ही 57 अभ्यर्थियों की वेटिंग लिस्ट भी घोषित की गई है। बता दे की सिविल जज के पद के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 22 जनवरी 2026 को घोषित किया गया था। 183 अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार नियमों के मुताबिक, जितने पद होते हैं, उनके तीन गुना अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। 57 पदों के हिसाब से 171 अभ्यर्थियों को बुलाया जाना था, लेकिन कुल 183 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। 10 से 20 फरवरी तक चला इंटरव्यू सिविल जज के इंटरव्यू की प्रक्रिया 10 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई। खास बात यह रही कि इंटरव्यू के लिए बुलाए गए सभी 183 अभ्यर्थी शामिल हुए। आयोग के अनुसार, कोई भी अभ्यर्थी अनुपस्थित नहीं रहा अंतिम चयन सूची लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में मिले अंकों के कुल योग के आधार पर तैयार की गई है।


