भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से आयोजित मेल अंडर‑23 कर्नल सीके नायडू बहुदिवसीय ट्रॉफी 2025–26 के सेमीफाइनल मैच तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ के बीच शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में 1 मार्च को शुरू हुआ। मैच के पहले दिन तमिलनाडु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। लेकिन टीम की शुरूआत खास नहीं रही। महज 73 रन पर उसके 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद टीम ने अच्छा मनोबल दिखाया। एस. मोहम्मद अली और आर.के. जयंत ने पारी को संभालते हुए छठे विकेट के लिए 114 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। मोहम्मद अली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाया। अभी नाबाद 136 रन बना कर खेल रहें। वहीं जयंत हॉफ सेंचुरी मारी। इसके अलावा निचले क्रम में माधव प्रसाद ने 32 रन जोड़े, जिसके चलते टीम पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 272 रन बन लिए हैं। छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों का प्रभावशाली प्रदर्शन छत्तीसगढ़ अंडर-23 टीम के गेंदबाज़ों ने शुरुआती ओवरों में शानदार गेंदबाजी की। वासुदेव बरेठ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके।देव आदित्य सिंह को 2 विकेट मिले, जबकि वरुण सिंह भुई और प्रशांत साय पैंकरा ने 1-1 बल्लेबाज़ को आउट किया। चार टीमें सेमीफाइनल में टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के दम पर छत्तीसगढ़, मुंबई, महाराष्ट्र और तमिलनाडु की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई और महाराष्ट्र के बीच पुणे में खेला जाएगा। दर्शकों के लिए निःशुल्क प्रवेश क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर ये है कि सेमीफाइनल मुकाबले को देखने के लिए दर्शकों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश द्वार क्रमांक एक से प्रवेश दिया जा रहा है। मैच सुबह 9:15 पर शुरू होता है।


