CK-नायडू ट्रॉफी सेमीफाइनल; दूसरे दिन रोमांचक हुआ मैच:तमिलनाडु की पहली पारी 322 पर सिमटी, छत्तीसगढ़ 162 पर चार; टीम 160 रन पीछे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से आयोजित मेन्स अंडर-23 कर्नल सी के नायडू मल्टी डे ट्रॉफी 2025-26 के तहत छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु अंडर-23 टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन तमिलनाडु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। लेकिन टीम की शुरुआत खास नहीं रही। महज 73 रन पर उसके 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद टीम ने अच्छा मनोबल दिखाया। एस. मोहम्मद अली और आरके जयंत ने पारी को संभालते हुए छठे विकेट के लिए 114 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। जिसके दम पर पहले दिन तमिलनाडु ने आठ विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए। दूसरे दिन आगे खेलते हुए टीम ने महज 50 रन जोड़े। इस तरह पहली पारी में तमिलनाडु की टीम 89.5 ओवर में 322 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वासुदेव बारेठ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। देव आदित्य सिंह और वरुण सिंह भुई ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक छत्तीसगढ़ अंडर-23 टीम ने अपनी पहली पारी में 71 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए थे। साहिल रजत शरीफ 43 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि आयुष पांडे ने 39 रनों की उपयोगी पारी खेली। मयंक वर्मा और राहुल प्रधान ने 28-28 रन जोड़े। दूसरे दिन के अंत तक छत्तीसगढ़ की टीम तमिलनाडु से 160 रन पीछे है। मैच में आगे के दिन छत्तीसगढ़ के लिए बढ़त कम करना और मुकाबले में वापसी करना बड़ी चुनौती रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *