CM के जबलपुर दौरे को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक:कलेक्टर ने की प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा, दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 दिसंबर को जबलपुर आएंगे। इसकी तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में शुक्रवार को बैठक हुई। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 23 दिसंबर को सीएम लेंगे जनप्रतिनिधियों की संभाग स्तरीय बैठक कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि 23 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनप्रतिनिधियों की संभाग स्तरीय बैठक लेंगे और इस बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा दी गई समस्या एवं शिकायतों पर चर्चा की जाएगी। लिहाजा इसके पूर्व शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक आयोजित कर जनप्रतिनिधियों द्वारा दी गई समस्याओं की सूची के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की गई है और उनसे उन शिकायत एवं समस्याओं के निराकरण के बारे में जानकारी हासिल की गई ताकि 23 दिसंबर को होने वाली बैठक के पूर्व सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा दी गई समस्याओं के निराकरण के स्टेटस के बारे में जानकारी दी जा सके। शनिवार को अपर मुख्य सचिव की भी बैठक होगी आयोजित कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि शनिवार को अपर मुख्य सचिव संजय दुबे जबलपुर पहुंच रहे हैं और उनके द्वारा संभाग स्तरीय बैठक आयोजित की गई है जिसमें संभाग के जिलों के कलेक्टर जनप्रतिनिधि सांसद और कैबिनेट मंत्री शामिल रहेंगे। इस बैठक में राज्य स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी और साथ ही विभिन्न जिलों में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों के बारे में भी विस्तृत चर्चा होगी इसके अलावा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *