CM मान की पत्नी गुरप्रीत ने संभाला उप-चुनाव मोर्चा:डा. मान बोली-इस बार लुधियाना में लेडीज की वोट ही जीत-हार करेगी सुनिश्चित

पंजाब के लुधियाना में उप-चुनाव जल्द होने जा रहे है। हल्का पश्चमी सीट का मोर्चा CM भगवंत सिंह मान की धर्मपत्नी डा. गुरप्रीत कौर मान ने संभाल लिया है। गुरप्रीत मान ने कहा कि लुधियाना उप-चुनाव में इस बार लेडीज की वोट जीत-हार को सुनिश्चित करेगी। गुरप्रीत मान ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बहुत कम होती है। ज्यादातर महिलाएं अक्सर यही कहती है कि हमें राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है। हमें राजनीति अच्छी नहीं लगती। महिलाएं राजनीति में ले भागीदारी गुरप्रीत मान ने कहा कि जब तक राजनीति में महिलाएं खुद भाग नहीं लेती तब तक उन्हें राजनीतिक को अच्छा या बुरा नहीं कहना चाहिए। महिलाओं की भागीदारी सिर्फ घर, कारोबार या परिवार तक रहती है। यही आज तक चलता रहा है लेकिन मेरा महिलाओं से अनुरोध है कि वह अपनी भागीदारी राजनीति में भी लेकर आए। महिलाओं की वोट बहुत जरूरी है। उन्हीं की वोट बच्चों का भविष्य और पति का भविष्य तय करती है। गुरप्रीत कौर ने महिलाओं से कहा कि बेशक तापमान बहुत ज्यादा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है लेकिन महिलाएं वोटिंग करने जरूर जाए। शहर में राजनीति भी लगातार सरगर्म हो रही है। जो व्यक्ति लोगों के हित में काम करता है उसकी जिस सुनिश्चित है। बस मेहनत करने वाले व्यक्ति को पब्लिक की स्पोर्ट चाहिए होती। हमें भरोसा है कि हमें लोगों का प्यार मिलेगा। मुझे यकीन है कि हम इस लड़ाई को आसानी से जीत लेगे। महिलाओं से अपील है कि वह वोट डालने जरूर जाए क्योंकि ये सिर्फ भारत की नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी देखा गया है कि महिलाएं बहुत कम वोट डालने जाती है। इस बार विशेष तौर पर लुधियाना की महिलाओं के साथ मेरी पहली मीटिंग है। महिलाओं का साथ मिल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *