CM सरसी आइलैंड रिजॉर्ट का शुभारंभ करेंगे:पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए MPT की पहल, बाणसागर के बैकवाटर पर है बना

शहडोल। जिले को पर्यटन के लिहाज से आज एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव यहां नवनिर्मित एमपीटी सरसी रिजॉर्ट आईलैंड का लोकार्पण करेंगे। सीएम 14 दिसंबर को सीएम मोहन यादव शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री शहडोल जिले के ब्यौहारी ब्लॉक में बनाए गए सरसी आइलैंड का उद्घाटन करेंगे, जो की बाणसागर डैम के बैक वॉटर पर बनाया गया है, यहां सर्व सुविधायुक्त आइलैंड तैयार किया गया है, जिसकी तैयारियां लंबे समय से चल रही थीं। शहडोल को सीएम देंगे कई सौगातें
शहडोल जिले के ब्यौहारी ब्लॉक में मुख्यमंत्री मोहन यादव लोकल कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जहां जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान करीब 22 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे और 40 कार्यों का भूमि पूजन भी करेंगे। बता दें कि शहडोल के सरसी आईलैंड रिजॉर्ट के लोकार्पण के साथ जन कल्याण पर्व आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान लगभग 31.68 करोड़ रुपए की लागत से पूरे हुए 22 विकास कार्याें का लोकार्पण और लगभग 320.17 करोड़ रु की लागत के 40 विकास कार्याें का भूमिपूजन भी किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *