CM साय का हेलीकॉप्टर पेंड्रा में भटका:निर्धारित हेलीपैड की जगह दूसरे स्थान पर उतरा, कोऑर्डिनेशन में दिखी कमी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर मंगलवार को पेंड्रा पहुंचने के दौरान भटक गया। निर्धारित पेंड्रा हेलीपैड की जगह हेलीकॉप्टर गौरेला के गुरुकुल मैदान के हेलीपैड पर उतर गया। यह घटना हेलीपैड के स्थान के कोऑर्डिनेशन में कमी के कारण हुई। दरअसल, मुख्यमंत्री के दो दिवसीय दौरे के लिए गौरेला के गुरुकुल मैदान और पेंड्रा के मल्टीपरपज स्कूल मैदान में अलग-अलग हेलीपैड बनाए गए थे। मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर में धरसीवां विधायक अनुज शर्मा भी मौजूद थे। हेलीकॉप्टर करीब 7 मिनट हेलीपैड पर रुका रहा जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर करीब 7 मिनट तक गुरुकुल मैदान के हेलीपैड पर रुका रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में ही बैठे रहे। बाद में हेलीकॉप्टर ने सही जगह पेंड्रा के सभास्थल के लिए उड़ान भरी और वहां सुरक्षित उतरा। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया है। सूत्रों ने कोऑर्डिनेशन की कमी को इसका मुख्य कारण बताया है। मुख्यमंत्री पेंड्रा में आयोजित अरपा महोत्सव में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *