CM साय ने बागेश्वर धाम में बालाजी के किए दर्शन:पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से हुई मुलाकात, महाशिवरात्रि पर होगा कन्या विवाह कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को प्रसिद्ध बागेश्वर धाम दर्शन के लिए पहुंचे। उनके साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। सीएम ने बालाजी सरकार के दर्शन किए और प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम साय ने कहा कि, 22 से 26 फरवरी तक महाशिवरात्रि पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 23 फरवरी को पीएम नरेन्द्र मोदी भी वहां पहुंचे थे। 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी यहां शामिल होंगी। महाशिवरात्रि पर कन्या विवाह कार्यक्रम बागेश्वर धाम में 26 फरवरी महाशिवरात्रि के अवसर पर 251 कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि, देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खुद इस आयोजन में शामिल होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद देंगी। बागेश्वर धाम धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। मुख्यमंत्री साय की इस यात्रा को भी इसी धार्मिक आस्था से जोड़कर देखा जा रहा है। 23 फरवरी को पीएम मोदी ने बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का किया था शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का डिजिटल शिलान्यास किया। इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री ने पीएम नरेंद्र मोदी को बालाजी का विग्रह भेंट किया। उन्होंने सनातन धर्म पर लिखी किताब और स्मृति चिह्न भी भेंट किया। पीएम ने बागेश्वर धाम में बालाजी के दर्शन भी किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *