CM सुक्खू विदेश दौरे से वापस लौटे दिल्ली:परिवार के साथ मालदीव घूमने गए थे, कल शिमला आएंगे; प्रयागराज महाकुंभ का प्रोग्राम कैंसिल

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मालदीव से आज दोपहर बाद दिल्ली पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री कल सुबह दिल्ली से शिमला के लिए उड़ेंगे और दोपहर 12 बजे तक शिमला पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ पांच दिन पहले मालदीव रवाना हुए थे। वह निजी दौरे से आज दिल्ली पहुंच गए हैं। मालदीव जाने से पहले सीएम तीन दिन तक चंडीगढ़ और दिल्ली में डटे रहे। प्रयागराज महाकुंभ का प्रोग्राम कैंसिल इस तरह मुख्यमंत्री सुक्खू एक सप्ताह से भी ज्यादा समय से प्रदेश से बाहर हैं। कल वह शिमला आ जाएंगे। उनका प्रयागराज महाकुंभ में जाने का भी प्रोग्राम था। फिलहाल उसे कैंसिल कर दिया है। बजट को लेकर लेंगे अधिकारियों की मीटिंग शिमला पहुंचने के बाद सीएम सुक्खू कल शिमला में आगामी बजट सत्र को लेकर अधिकारियों की मीटिंग लेंगे। बजट सत्र से पहले कैबिनेट की डेट को लेकर भी फैसला हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *