CSEB ने मनाया छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 25-2026:स्टालों में बिजली डिस्ट्रीब्यूशन व्यवस्था, नई तकनीक और उपभोक्ता सेवाओं को दिखाया गया, विधायक रहे शामिल

राजधानी रायपुर के डंगनिया स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025-26 कार्यक्रम में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा शामिल हुए। यह आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्षों की ऊर्जा यात्रा और उपलब्धियों को दिखाने के लिए किया गया। कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज देश के पावर सरप्लस राज्यों में शामिल है। इसमें CSPDCL के अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत और योगदान अहम है। उन्होंने प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों तक लगातार बिजली पहुंचाने के लिए CSPDCL परिवार की सराहना की और सभी को बधाई दी।
रजत महोत्सव के दौरान लगाए गए स्टालों में बिजली वितरण व्यवस्था, नई तकनीक, उपभोक्ता सेवाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी गई। इन स्टालों को लोगों ने रुचि के साथ देखा और जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, धरसीवां विधायक अनुज शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह रजत महोत्सव छत्तीसगढ़ की ऊर्जा क्षमता और विकास की दिशा को दर्शाने वाला रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *