लुधियाना की CT यूनिवर्सिटी में कश्मीरी मुस्लिम स्टूडेंट्स ने बवाल कर दिया। उन्होंने कहा- हमने रोजे रखे थे। मगर, सहरी में ठंडा खाना और इफ्तारी में खजूर की जगह एक केला दे रहे थे। इसका विरोध किया तो सुनवाई करने की जगह वाइस चांसलर ने बहस की। फिर निकालने की धमकी दी। स्टूडेंट्स ने तो मां-बहन की गालियां देने तक के आरोप जड़े। स्टूडेंट्स ने इसका वीडियो वायरल कर दिया। मामला तब बढ़ा, जब जम्मू कश्मीर की नेता इल्तिजा मुफ्ती इसमें कूदीं और पंजाब जैसे राज्य में मुस्लिम स्टूडेंट्स के साथ ऐसा व्यवहार होने पर सवाल खड़े कर सीधे CM भगवंत मान को टैग कर दिया। इसके बाद पंजाब CM ऑफिस एक्टिव हुआ। तुरंत लोकल प्रशासन हरकत में आया। आनन-फानन में यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट से बात कर VC से इस्तीफा ले लिया गया। फिर उन्हें टर्मिनेट कर दिया गया। VC की छुट्टी हुई तो उत्साहित स्टूडेंट्स ने धार्मिक नारे लगाए, मगर कुछ मुस्लिम नेताओं ने उन्हें रोक दिया। CT यूनिवर्सिटी में कश्मीरी स्टूडेंट्स के साथ क्या हुआ, नौबत बहस से गाली-गलौज तक कैसे पहुंची, पंजाब सरकार ने कैसे पूरे मामले में एक्शन कराया, ये जानने के लिए पूरी रिपोर्ट पढ़ें… स्टूडेंट्स और VC के बीच झगड़ा क्यों हुआ, 4 पॉइंट में जानिए स्टूडेंट्स के विरोध ने तूल कैसे पकड़ा… जिस रोजे के खाने पर विवाद हुआ, उसके बारे में जानिए चांसलर ने बनाई जांच कमेटी
यूनिवर्सिटी के चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वीसी का गाली देने वाला जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कोई स्टूडेंट नहीं दिख रहे हैं। इसलिए उन्होंने मामले की जांच करने को कहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वीसी को हटा दिया गया है। जांच एसडीएम जगराओं करेंगी और जांच रिपोर्ट के बाद अगला फैसला लिया जाएगा। 2017 में बनी यूनिवर्सिटी, PhD लेवल तक के कोर्स
CT यूनिवर्सिटी की स्थापना डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी ने 2017 में की। यूनिवर्सिटी मुल्लापुर व जगराओं के बीच चौकीमान के नजदीक है। इसमें पंजाब के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों के स्टूडेंट भी आते हैं। यह एक प्राइवेट प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी है। सीटी यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन (UG), पोस्ट-ग्रेज्युएशन (PG), और डॉक्टरेट (Ph.D) स्तर के डिग्री कोर्स करवाए जाते हैं।


