DGP अर्पित शुक्ला ने तरनतारन का दौरा किया:बच्चों पर नजर रखने की अपील, ड्रग्स-गैंगस्टर्स पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

तरनतारन जिले में पंजाब पुलिस के विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने दौरा किया। उनका यह दौरा गैंगस्टरों और ड्रग तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा और निगरानी के लिए था। डीजीपी शुक्ला ने बताया कि पंजाब पुलिस और राज्य सरकार ने गैंगस्टरों और ड्रग्स के खिलाफ जंग का ऐलान किया है। इसके तहत विभिन्न जिलों में अलग-अलग ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं, जिनसे और इनपुट मिलने तथा सफलता मिलने की उम्मीद है। पठानकोट से फाजिल्का तक सुरक्षा बढ़ाने की बात उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे पठानकोट से फाजिल्का तक के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की बात कही। बीएसएफ के साथ मिलकर ‘सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस’ तैयार किया गया है, जिसका उद्देश्य हथियारों और ड्रग्स की तस्करी को कंट्रोल करना और अपराधियों को सजा दिलाना है। ‘जनरल एरिया सिक्योरिटी प्लान’ लागू होगा डीजीपी ने पुलिस बल में लगातार भर्ती प्रक्रिया का भी उल्लेख किया। उन्होनें कहा कि भर्ती अब हर छह महीने में हो रही है, जिससे कर्मियों की कमी जल्द दूर होगी। उन्होंने बताया कि पंजाब में विशेष नाकाबंदी की जा रही है और तरनतारन पुलिस सहित सभी जिलों द्वारा तैयार ‘जनरल एरिया सिक्योरिटी प्लान’ को और अधिक सख्ती से लागू किया जा रहा है। डीजीपी की बच्चों के माता-पिता से अपील डीजीपी ने लोगों को इस खतरे के प्रति जागरूक करने के लिए एक अभियान शुरू करने की बात कही। उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वे अपने बच्चों पर नज़र रखें ताकि वे गलत रास्ते पर न जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस उन लोगों के खिलाफ योजना बना रही है जो विदेश में बैठे हैं, ताकि उन्हें वापस लाया जा सके और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *