DIG-SSP ने पुलिस फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च:फरीदकोट में ऑपरेशन प्रहार तहत निकाला, लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया, 117 अपराधी पकड़े

फरीदकोट जिले में ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से मंगलवार को कोटकपूरा शहर में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। डीआईजी क्राइम नवीन सैनी तथा एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन के नेतृत्व में फ्लैग मार्च की शुरूआत बत्तियां वाला चौक से की गई और यह शहर के प्रमुख व संवेदनशील क्षेत्र और बाजारों से गुजरा। इसमें गजटेड पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ एआरपी टीमें, पीसीआर टीमें, ट्रैफिक कर्मचारियों समेत 250 पुलिस कर्मी शामिल रहे।
500 पुलिस जवानों की लगाई ड्यूटी-डीआईजी इस मौके पर डीआईजी क्राइम नवीन सैनी ने बताया कि यह एक बड़े स्तर का ऑपरेशन है, जो लगातार 72 घंटे तक चलेगा। फरीदकोट में इस अभियान को सफल बनाने के लिए लगभग 500 पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, जो जिले के कोने-कोने पर नजर रख रहे है और फ्लैग मार्च भी इसी अभियान का हिस्सा है। 117 लोगों को पुलिस ने पकड़ा फरीदकोट पुलिस द्वारा अब तक 86 स्थानों पर छापेमारियां की जा चुकी हैं और इस दौरान कुल 117 संदिग्ध व्यक्तियों को राउंड-अप किया गया है जिनसे पूछताछ जारी है। उन्होंने आगे कहा कि जिन व्यक्तियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है या जो पहले किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल रहे हैं, उन पर विशेष नजर रखी जा रही है। रात के समय 50 नाके लगाकर होगी चेकिंग इस मौके पर एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 4 मुख्य अपराधियों और उनके 6 साथियों को हिरासत में लिया गया है। 3 सक्रिय गिरोहों से जुड़े 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को काबू किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर मामलों में वांछित 17 आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा अपराधियों की मदद करने वालों के खिलाफ भी पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। यह अभियान रात के समय भी जारी रहेगा, जिसके तहत करीब 50 नाके लगाए जा रहे हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *