DTO की बेटी ने घर से चुराए 5 करोड़:ओडिशा में सोने के बिस्किट बेचे, पैसे से कार खरीदी, बर्थडे पार्टी में उड़ाए 3 लाख

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में डीटीओ (जिला परिवहन अधिकारी) घर चोरी हुई है। अफसर के भाई के बेटी ने पति और अपने साथियों के साथ मिलकर 5 करोड़ रुपए की चोरी की है। उन्होंने सोने के बिस्किट, जेवरात और कैश पर हाथ साफ किया। चोरी की रकम से कार भी खरीदी और पार्टियां की। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, डीटीओ अधिकारी विजय निकुंज ग्राम केराडीह की रहने वाले हैं। मास्टरमाइंड मिनल निकुंज (21) ने सबसे पहले आईफोन खरीदने के लालच में चोरी की शुरुआत की। जब किसी को इसकी भनक नहीं लगी, तो उसने सोने के बिस्किट और बड़ी मात्रा में नकदी भी गायब कर दी। आरोपियों ने सोने की बिस्किट बेचने के लिए ओडिशा के राउरकेला गए। जहां से मिले पैसों से कार खरीदी। मिलन ने स्वीकार किया कि उसने अलग-अलग समय पर चोरी की और कुल रकम करीब 5 करोड़ रुपए हो गई। यह पैसा उसने दोस्तों और पति के साथ मिलकर महंगी शराब, पार्टियों और मौज-मस्ती में खर्च कर दिया। उन्होंने मिनल की बर्थडे पर तीन दिनों के पार्टी में 5 लाख रुपए उड़ा दिए। इस मामले में नारायणपुर पुलिस ने 5 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, डीटीओ अधिकारी विजय निकुंज रिश्ते में मिनल के बड़े पिता हैं। जशपुर में पढ़ाई के दौरान वह किराए के मकान में रहती थी। अक्सर बड़े पिता के घर आती-जाती थी। इस दौरान उनकी पहचान अनिल प्रधान (25) से हुई। जो कि प्राइवेट फाइनेंस कंपनी करता है। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। इस बीच मिनल ने आईफोन खरीदना चाहा, लेकिन उसके पास उतने पैसे नहीं थे। ऐसे में मिनल ने पहले 2 लाख रुपए कैश चुराए। जिससे उसने आईफोन लिया। फिर बर्थडे के लिए 3 लाख रुपए निकाले। जब किसी को इस बारे पता नहीं चला तो उसने सोने की बिस्किट और बड़ी मात्रा में नगदी पर हाथ साफ किया। आईफोन के लालच में शुरू हुई चोरी बाद में दोनों ने शादी कर ली। इस बीच विजय निकुंज और परिवार के अन्य सदस्यों को दीवान में रखे अटैची से पैसे, सोने के बिस्किट गायब मिले। 6 दिसंबर 2025 को पत्नी सुषमा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पुराने घर का घर के कमरे का कुंडा टूटा हुआ था। दीवान में रखी अटैची से करीब 15 लाख रुपए कैश, सोने की बिस्किट और अन्य जेवरात गायब थे। रांची के होटल से दंपती को हिरासत में लिया चोरी गए माल की अनुमानित कीमत 35 लाख रुपए से अधिक बताई गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मिनल जशपुर में पढ़ाई के दौरान किराए के मकान में रहती थी। वारदात के पहले अक्सर घर आती-जाती थी। पुलिस पर उस पर संदेह हुआ। 14 दिसंबर 2025 को पुलिस ने रांची के एक होटल से मिनल और अनिल को हिरासत में लिया। पूछताछ दोनों जुर्म स्वीकार किया। पैसा महंगी शराब, पार्टियों उड़ाया मिलन ने स्वीकार किया कि उसने अलग-अलग समय पर चोरी की और कुल रकम करीब 5 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। यह पैसा उसने दोस्तों और पति के साथ मिलकर महंगी शराब, पार्टियों और ऐशो-आराम में खर्च कर दिया। इसके बाद अभिषेक इंद्रवार (28), लंकेश्वर बड़ाईक (35 ) और अलीशा भगत (29) को भी अलग-अलग तारीख में गिरफ्तार किया गया। 51 लाख से अधिक का माल जब्त पुलिस ने आरोपियों के पास हरियर कार, 86,300 रुपए कैश, 100-50-20 ग्राम की सोने की बिस्किट, सोने का कड़ा-मंगलसूत्र, 1 आईफोन और 4 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है। जब्त किए गए माल की कुल कीमत करीब 51 लाख 82 हजार 300 रुपए आंकी गई है। रायपुर-भिलाई में पार्टी, राउरकेला में बेचा सोना आरोपी अनिल प्रधान ने बताया कि मिलन चोरी कर लाई गई नगदी और सोने से आईफोन खरीदा गया। इसके बाद सभी आरोपी रायपुर और भिलाई गए। जहां करीब तीन दिनों तक पार्टी चली और लगभग 5 लाख रुपए खर्च किए गए।इसके बाद सोने की बिस्किट बेचने के लिए ओडिशा के राउरकेला गए, जहां से मिले पैसों से नगद में कार खरीदी गई। न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि डीटीओ अधिकारी के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगद, सोना, मोबाइल और कार सहित 51 लाख रुपए से अधिक का माल बरामद किया गया है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *