केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अब सौरभ शर्मा के घर पर मिली एक इनोवा कार की तलाश है। लोकायुक्त छापे के दौरान सौरभ के घर में चेतन सिंह गौर की इनोवा खड़ी मिली थी। ईडी यह जानने में जुटी है कि क्या सचमुच लोकायुक्त छापे के ठीक पहले इनोवा कार को घर से निकालकर उसमें 52 किलो गोल्ड और 11 करोड़ कैश रखकर उसे आनन-फानन में हटाया गया, या यह इनोवा कहीं और से लाई गई है। फिलहाल ईडी का पूरा फोकस गोल्ड और कैश जब्ती की लिंक तक पहुंचने पर है। आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों के पास हर महीने करोड़ों रुपए कहां से और किसके जरिए आते थे, इसकी जानकारी जुटाने के लिए ईडी की पूछताछ जारी है। सौरभ शर्मा, चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल से बीएसएनएल कैम्पस स्थित ईडी के दफ्तर में कड़ी सुरक्षा के बीच सवाल किए जा रहे हैं। सौरभ की फर्मों और कम्पनियों में निवेश, इनकी आय के स्त्रोत जैसे सवालों में तीनों को उलझाकर जवाब तलाशे जा रहे हैं। अस्पताल में मेडिकल कराया, आज भी ले जाएंगे ईडी अफसरों की टीम गोपनीयता और सुरक्षा को लेकर किसी तरह की चूक नहीं होने देना चाहती। इसलिए दफ्तर के पास संदिग्ध लोगों के साथ मीडिया को भी एंट्री से रोका गया है। 11 फरवरी को कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद ईडी की टीम ने बुधवार को तीनों का जेपी अस्पताल में मेडिकल कराया है। वापस ईडी आफिस लाकर अफसरों के चेंबर्स में बैठाकर वहीं पर पूछताछ की जा रही है। यह सवाल ईडी की प्राथमिकता में


