ED ने मनी लॉन्ड्रिंग में 7.72 करोड़ की प्रॉपर्टीज अटैच:आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव पर कार्रवाई, जयपुर में 139 लोगों-कंम्पनियों पर केस

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जयपुर की ओर से मेसर्स आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ईडी ने करीब 7.72 करोड़ रुपए की चल-अचल प्रॉपर्टीज को अटैच किया है। जयपुर में 139 लोगों और कंम्पनियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की ओर से मेसर्स आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड पर FIR दर्ज की गई थी। जिसमें आरोप लगाया गया कि मेन आरोपी मुकेश मोदी और राहुल मोदी ने कुछ लोगों व साथियों के साथ मिलकर सोसायटी के इंवेस्टर्स/मेंबर्स से करोड़ों रुपए इकट्ठा किए। इस रकम को बाद में आदर्श ग्रुप ऑफ कंपनीज और उनके डायरेक्टर्स-फर्मों के माध्यम से निकाल लिए। इंवेस्टर्स/मेंबर्स को धोखा देकर नुकसान पहुंचकर खुद को फायदा पहुंचाया गया। एसओजी की ओर से दर्ज FIR के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की। लालच देकर हजारों करोड़ किया इकट्ठा
ईडी की जांच में पता चला आरोपी मुकेश मोदी और उसके फैमेली मेंबर का सोसायटी और उसके फंड्स पर कंट्रोल था। इंवेस्टर्स/मेंबर्स को उनके निवेश पर उच्च रिटर्न का आश्वासन देकर लालच देकर हजारों करोड़ रुपए इकट्ठा किए गए। जांच के दौरान पाया गया कि सोसायटी के रुपयों को अनसिक्योर लोन, सोसायटी में शामिल फैमेली मेंबर्स को स्वैच्छिक रकम, पारिवारिक फर्म को एजेंसी कमीशन, घाटे वाले शेयर ट्रेडिंग, रियल एस्टेट में दिया गया। मुकेश मोदी की ओर से अपने परिवार और सहयोगियों के अन्य बिजनेस में एंट्री कर डायवर्ट किया गया था। 2176 करोड़ की प्रॉपटी जब्त
ईडी जांच में सामने आया कि आरोपी मुकेश मोदी और उनके परिवार के सदस्यों, सहयोगियों और उनकी कंपनियों/फर्मों/LLPs ने अपराध से आय (POC) के जरिए करीब 3830.06 करोड़ रुपए अर्जित किए। इस रकम का यूज उन्होंने चल-अचल प्रॉपर्टीज खरीदने में किया गया। ईडी ने मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत करीब 7.72 करोड़ रुपए की चल-अचल प्रॉपर्टीज को अटैच किया है। इससे पहले भी ईडी की ओर से कार्रवाई कर 2176 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टीज जब्त की जा चुकी है। स्पेशल कोर्ट (पीएमएलए) जयपुर में 139 आरोपी लोगों और कम्पनियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस पर संज्ञान एलडी स्पेशल कोर्ट ने लिया है। ईडी की ओर से आगे जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *