रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में EDC गाइड की भर्ती प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। जिसमें पहले, दूसरे और तीसरे चरण की प्रक्रिया वन विभाग की ओर से पूरी कर ली गई थी। अब वन विभाग की ओर से विस्थापित श्रेणी में चयनित फाइनल लिस्ट जारी की गई। इससे पहले EDC श्रेणी के चयनित गाइडों की अंतिम सूची जारी कर दी गई थी। विभाग ने EDC श्रेणी के पुरुष श्रेणी में 19 और महिला श्रेणी के 10 चयनितों को लिस्ट जारी की थी। अब विभाग की ओर से विस्थापित श्रेणी में 50 पुरूष, 2 महिलाएं और एक दिव्यांग फाइनल लिस्ट जारी की है। वन विभाग की ओर से 26 और 27 दिसम्बर को विस्थापित श्रेणी के शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद यह लिस्ट जारी की गई है। 106 पदों पर निकली थी भर्ती हाल ही में रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में 106 नेचर गाइडों की जगह निकाली गई थी। इसमें 53 सीट रणथम्भौर से विस्थापित गांवों के ग्रामीणों के लिए, 31 सीट EDC श्रेणी के लिए, 11 सीट वनकर्मियों के बेरोजगार आश्रितों के लिए, 11 सीट ESZ श्रेणी के लिए और वन्यजीवों हमलों में मृतकों के आश्रितों के लिए 106 के आलावा सीटें निर्धारित की गई थी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई थी। इसके लिए 100 रुपए फीस निर्धारित की गई थी।


