GPM के 19,380 किसानों को मिले 103.16 करोड़:होली से पहले मुख्यमंत्री ने कृषक उन्नति योजना के तहत ट्रांसफर किए गए

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषक उन्नति योजना के तहत होली से पहले किसानों के खातों में धान के अंतर की राशि अंतरित की। बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम रहंगी में आयोजित राज्य स्तरीय आदान सहायता राशि वितरण समारोह और किसान सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर राज्य के 25 लाख 28 हजार किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ 84 लाख रुपए हस्तांतरित किए। इस प्रक्रिया के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले के 19 हजार 380 किसानों के खातों में 103 करोड़ 16 लाख 90 हजार रुपए की राशि अंतरित हुई। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत जिले के तीनों विकासखंड मुख्यालय गौरेला, पेंड्रा और मरवाही में आदान सहायता राशि वितरण समारोह और किसान सम्मेलन आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। गौरेला में सहकारी समिति का समारोह आदिमजाति सेवा सहकारी समिति गौरेला में आयोजित समारोह में मरवाही विधानसभा क्षेत्र के विधायक और मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रणव कुमार मरपची मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लालजी यादव ने की। होली से पहले किसानों को राशि हस्तांतरण विधायक मरपची ने कहा सीएम ने कम समय में ही होली से पहले किसानों के खातों में राशि अंतरित कर उनका उत्साह बढ़ाया है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री साय की गारंटी बताया, जो अपने वादों को पूरा करते हैं। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने कार्यक्रम में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कृषि और किसान कल्याण के क्षेत्र में पिछले चार वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी। कलेक्टर ने रबी मौसम में धान की फसल कम करने, दलहन-तिलहन की खेती का रकबा बढ़ने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और बीज वितरण में हुई प्रगति का भी उल्लेख किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *