GPM में अवैध धान रखने पर कार्रवाई:तीन गोदाम से 195 क्विंटल धान जब्त; खाद्य, राजस्व और कृषि विभाग की टीम ने मारा छापा

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में खाद्य, राजस्व, कृषि एवं मण्डी विभाग की संयुक्त टीम ने तीन गोदाम से कुल 195 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक टीम ने पेण्ड्रा अनुविभाग के कोटमी के जितेन्द्र गुप्ता के गोदाम से 22 क्विंटल (50 बोरी), प्रवीण कुमार जायसवाल के गोदाम से 13 क्विंटल (30 बोरी) और झाबर के सोनी ट्रेडर्स अभिषेक सोनी के गोदाम से 160 क्विंटल (400 बोरी) धान जब्त किया गया है। आपको बता दें जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी चल रही है। इस दौरान खाद्य, राजस्व, कृषि एवं मण्डी विभाग की संयुक्त जांच दल द्वारा धान की अवैध भंडारण, परिवहन एवं बिक्री आदि पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है। इसी क्रम में ये कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *