गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले अवैध रूप से स्टॉक किया गया 335 क्विंटल धान जब्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक पेण्ड्रा के मोहनलाल अग्रवाल के गोदाम से 90 क्विंटल (200 बोरी), रतनलाल गोयनका के गोदाम से 150 क्विंटल (350 बोरी) और विकास ट्रेडिंग कम्पनी पेण्ड्रा के गोदाम से 95 क्विंटल (200 बोरी) धान जब्त किया गया है। दरअसल, जिले में धान की अवैध भंडारण, परिवहन और बिक्री आदि पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। खाद्य, राजस्व, पुलिस और मंडी विभाग की संयुक्त जांच दल ने निरीक्षण के दौरान स्टॉक अभिलेख से अधिक धान अवैध रूप से स्टोर किए जाने पर तीन गोदाम पर कार्रवाई की गई।


