HNLU का आठवां दीक्षांत समारोह 8 मार्च को:राधा राय चौधरी को मिलेंगे 18 स्वर्ण पदक, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पीएस नरसिम्हा देंगे दीक्षांत भाषण

छत्तीसगढ़ के हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU) का आठवां दीक्षांत समारोह 8 मार्च को रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित किया जाएगा। इस दीक्षांत समारोह में कुल 36 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 18 गोल्ड मेडल केवल एक ही स्टूडेंट राधा राय चौधरी को मिलेगा। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पीएस नरसिम्हा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और दीक्षांत भाषण देंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के जज प्रशांत कुमार मिश्रा और तेलंगाना हाईकोर्ट के जस्टिस पी श्याम कोशाई भी कॉन्वोकेशन में हिस्सा लेंगे। 161 छात्रों को मिलेगा BA LLB (Hons) की डिग्री इस दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के कुल 161 छात्र BA LLB (ऑनर्स) कार्यक्रम से स्नातक होंगे, जबकि 90 छात्रों को LLM की डिग्री प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही, एक शोधार्थी को PhD की उपाधि भी दी जाएगी। राधा राय चौधरी को मिलेंगे 18 स्वर्ण पदक इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट राधा राय चौधरी होंगी, जिन्हें अकेले 18 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। यह किसी भी छात्र के लिए एक असाधारण उपलब्धि है और विश्वविद्यालय के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण माना जा रहा है। HNLU का यह समारोह छात्रों के शैक्षणिक और कानूनी क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में किए गए प्रयासों को सम्मानित करने का एक अवसर होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्र इस ऐतिहासिक क्षण को लेकर उत्साहित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *