HT-केबल चोरी गैंग का सरगना गिरफ्तार, 2 क्विंटल तार बरामद:बिना नंबरी गेटवे की जब्त; अब तक 5 आरोपी हो चुके है गिरफ्तार

बालोतरा जिले की पचपदरा पुलिस ने ऑपरेशन अश्ववेग के तहत हाईट्रांसमिशन लाइन से तार चुराने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 2 क्विंटल एल्युमिनियम तार बरामद कर बिना नंबरी गेटवे गाडी को जब्त किया है। इससे पहले इसी गैंग के 4 सदस्य को पकड़कर 7.5 क्विंटल तार व दो गाडियों को जब्त किया था। दरअसल, मुरलीधर गौड पुत्र भीकमचंद निवासी 28 सेंट्रल स्कूल स्कीम जोधपुर हाल एडवाइजर स्टरलाइट कंपनी ने 4 फरवरी को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया- स्टरलाइट कंपनी में सलाहकार पद पर कार्यरत हूं। कंपनी फतेहगढ़ से ब्यावर तक हाई ट्रांसमिशन लाइट लाइन बिछाने का काम कर रही है। जो पूरा होने की स्थिति में है। काम केईसी कंपनी की ओर से किया जा रहा है। 2 फरवरी की रात में राजीव नगर नवातला में 765 केवी के बड़े टावरों में से 1900 मीटर यानि करीब 3500 किलोग्राम एल्यूमिनियत केबल आरोपी चुरा कर ले गए। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच पड़ताल शुरू की। एसपी रमेश ने बताया- जिले में चोरी की वारदात का खुलासा और शत-प्रतिशत बरामदगी को लेकर ऑपरेशन अश्ववेग चलाया जा रहा है। एएसपी हरफूल सिंह, डीएसपी विकास कुमार के सुपरविजन में पचपदरा थानाधिकारी अचलाराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने सूचना व तकनीकी आधार पर संदिग्ध इलियास खान, मूलाराम, मुकेश और रोशन को डिटेन किया गया। पूछताछ करने पर चारों बड़नावा-नवातला से गुजरने वाली फतेहगढ़-3 ब्यावर 765 केवी हाई ट्रांसमिशनल लाइन से एल्यूमिनियम तार चोरी करना और चोरी शुदा तार को खरीदना स्वीकार किया। चार आरोपी को किया गिरफ्तार इलियास खान पुत्र रिमजान खान निवासी गंगापुरा, पचपदरा, मूलाराम पुत्र राणाराम निवासी रेलवे स्टेशन समदड़ी, मुकेश पुत्र भलाराम निवासी रेलवे स्टेशन समदड़ी, तीनों कबाड़ी की दुकान पर काम करते है। पुलिस ने तीनों को पहले गिरफ्तार किया। इसके निशानदेही पर फतेहगढ़ थर्ड ब्यावर 765 केवी हाई ट्रांसमिशनल लाइन (एल्युमिनियम तार) करीब 6 क्विंटल बरामद किया गया। साथ ही घटना में उपयोग में ली गई एक बिना नंबरी फॉर्च्यनर कार को भी जब्त की। 8 फरवरी को आरोपी रोशन खान पुत्र फरीदखान निवासी गंगापुरा को गिरफ्तार चोरी में उपयोग ली गई बोलेरो और 1.5 क्विंटल एल्यूमिनियत तार बरामद किया गया।
मुख्य सरगना भी गिरफ्तार पुलिस ने इस वारदता का मुख्य सरगना आसीन उर्फ कोजे खान पुत्र सुभान खान निवासी सुनगरियानाडा गंगापुरा पपचदरा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो क्विंटल एल्यूमिनियत तार बरामद की। वहीं गेटवे वाहन बिना नंबरी को बरामद किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया। वहीं चोरी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… फॉर्च्यूनर में HT लाइन चुराई, खरीददार समेत 3 गिरफ्तार:6 क्विंटल तार बरामद, SUV जब्त; कंपनी के एडवाइजर ने दी थी FIR

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *