IAS अंकित आनंद को CRDA के CEO का अतिरिक्त प्रभार,:सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश,

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए 2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी अंकित आनंद को छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (CRDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर से आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद वर्तमान में सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग, अतिरिक्त प्रभार सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के पद पर पदस्थ हैं। साथ ही वे अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं। अब वे अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ CRDA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *