छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए 2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी अंकित आनंद को छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (CRDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर से आदेश जारी किया गया है। अब वे अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ CRDA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।


