आईएएस आशीष मोदी और आईएएस भारती दीक्षित का तलाक हो गया है। आपसी सहमति से दोनों ने फैमली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। जिसके आधार पर कोर्ट ने 15 दिसंबर 2025 को तलाक की डिक्री जारी कर दी थी। इसका खुलासा आज हाईकोर्ट के आदेश से हुआ। आशीष मोदी ने भारती दीक्षित द्वारा दर्ज एफआईआर को आपसी समझौते के आधार पर रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें उनकी ओर से कहा गया था कि दोनों के बीच समझौता हो गया हैं। वहीं आपसी सहमति से दोनों के बीच तलाक भी हो गया हैं। इस आधार पर अदालत ने आशीष मोदी और अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को भी रद्द कर दिया।


